ई - पेपर डाउनलोड करें
Advertisement

गरियाबंद जिला में जल जीवन मिशन दम तोड़ रहा है, पी एच ई विभाग के कारनामे देखेंगे तो आप नहीं कह हैं कि यह विभाग तकनीकी व यांत्रिकीय विभाग है- मुरलीधर सिन्हा

भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सहसंयोजक मुरलीधर सिन्हा ने विगत दिनों देवभोग अंचल का जनसंपर्क में गए थे तो उड़ीसा के सीमा क्षेत्र में बसे व्यापारिक ग्राम उरमाल गाँव में अपने परिजन के यहाँ कार्य से मुलाकात किए तब लौटते समय लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के अंतर्गत सरकार के महती कल्याणकारी योजना हर घर नल से जल प्रदान करने जल जीवन मिशन की शुरूवात हुई जिसमें जिले में करोड़ों की राशि से निर्माण कार्य चल रहे हैं जिसमें से आदिवासी विकासखंड मैनपुर के ग्राम उरमाल में भी योजना के अंतर्गत जलागार (टंकी) निर्माण हो रहे हैं जो पिछले चार साल अपूर्ण हैं और ठेकेदार आधा अधूरा छोड़कर फरार है ? हालांकि भाजपा नेता मुरलीधर सिन्हा ने गांवों के कुछ लोगों से जानकारी लिया तो बताने में असमर्थता जाहिर किए । अपूर्ण निर्माणधीन कार्य को नजदीक जाकर देखा तो योजना के बारे में कोई जानकारी या सूचना बोर्ड नहीं लगे होने के कारण जलागार (टंकी) की क्षमता कितनी लीटर या गैलन का है पता नहीं चल पाया ? उक्त अपूर्ण निर्माण कार्य के सम्बन्ध में विभाग के उप अभियंता गोपाल ध्रुव को पूछा तो जानकारी नहीं दिए । जब कार्यस्थल पर पूर्व से जलागार (टंकी) बना है जो घटिया निर्माण होने के कारण जल आपूर्ति की शुरूवात नहीं हुई और एक नया जलागार निर्माण करने स्थल चयन कर दिए, अब प्रश्न उठता है कि यह विभाग तकनीकी और अभियांत्रिकीय विभाग है तो गैर तकनीकी से कैसे स्थल चयन हो गया तो श्री गोपाल ध्रुव उप अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग मैनपुर ने कहा कि गांव के लोग स्थल चयन किए हैं ? कार्य अपूर्ण क्यों है के प्रश्न पर बात को इधर उधर करते टाल गए । भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के सहसंयोजक मुरलीधर सिन्हा ने सरकार के महती कल्याणकारी योजना अपूर्ण घटिया निर्माण पर विभाग के अधिकारियों के ठोस कार्यवाही करने की माँग किये हैं ।

Pushpanjali Today