हां मैं धृतराष्ट्र हूं

  • Nov 04, 2022

article_image
हां मैं धृतराष्ट्र हूं

 छल , मोह , लालसा से 
लबालब भरा किरदार हु
 हां मैं धृतराष्ट्र हू

सत्ता के सिंहासन पर विराजमान, 
   धर्मसंकट का आधार हूँ  
 हां मैं धृतराष्ट्र हूं

हर युग में जो परिपाटी बन गया,
अपने ही कुल का विनाश हूं
 हां मैं धृतराष्ट्र हूं

पिता की परिभाषा बदलने को आतुर, 
      पुत्र मोह में आज भी सरोबार हूं
 हां मैं धृतराष्ट्र हूं

सत्य अहिंसा की सुनता 
एक एक चित्कार हूं
 इतना भी ना था बेबस लाचार ,  
 जिसका आज हकदार हूं
 
 हां मैं धृतराष्ट्र हूं


कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश (लेखक)

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक