ई - पेपर डाउनलोड करें
Advertisement

आस्था, श्रद्धा और उत्साह के बीच निकली भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा

अम्बाह नगर भगवान श्री जगन्नाथ जी के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। पारंपरिक विधि-विधान के साथ निकली भव्य रथयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे मार्ग पर भक्तों ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया, वहीं भजन-कीर्तन और जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया।

रथयात्रा के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के भी उचित इंतज़ाम रहे। नगरवासियों ने जगह-जगह भगवान श्री जगन्नाथ जी की आरती कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

अंबाह की इस ऐतिहासिक और भव्य रथयात्रा ने श्रद्धा, एकता और सनातन संस्कृति का अनुपम संदेश दिया।

 

संवादाता:-धर्मेन्द्र सिंह तोमर

Pushpanjali Today