जनता की जिन्दगी बदलने का अभियान है विकास यात्रा : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

  • Feb 05, 2023
  • Pankaj Tripathi State Head (M.P)

news_image

पंकज त्रिपाठी स्टेट हेड मप्र

 पुष्पांजली टुडे न्यूज


भिण्ड में मेडिकल कॉलेज और नगर निगम बनाया जायेगा : मुख्यमंत्री


विकास और जनता के कल्याण के लिये धन की कमी नहीं आने देंगे


संत रविदास जी के जन्म-स्थल पर भी जायेगी तीर्थ-यात्रा


तीर्थ-दर्शन योजना में मार्च माह से हवाई जहाज से भी करायेंगे तीर्थ-दर्शन


जन सेवा अभियान में 3 लाख 77 हजार हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र वितरण


397 करोड़ 63 लाख रूपये के 125 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण


विकास यात्रा के रथों को दिखाई हरी झंडी


विकास और जनता की भलाई के लिये साथ चलने का दिलाया संकल्प


मुख्यमंत्री भिण्ड में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में हुए शामिल


विकास यात्रा का किया शुभारंभ


मुख्यमंत्री ने भिण्ड से किया विकास यात्रा के गीत का अनावरण


भिण्ड  ।  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में आज संत रविदास जयंती से शुरू हुई विकास यात्रा जनता की जिन्दगी को बदलने का अभियान है। संत रविदास अद्भुत संत थे। उनकी पंक्तियाँ- ’’ऐसा चाहूं राज मैं, जहाँ मिले सबन को अन्न, छोटे-बड़ों सब सम बसे, रविदास रहे प्रसन्न’’ पर केन्द्र और हमारी सरकार कार्य कर रही है। हमारा संकल्प गरीबों का कल्याण है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में गाँव-गाँव और वार्डों में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान चला कर ऐसे परिवारों को चिन्हित किया गया, जो शासकीय योजना का लाभ लेने से वंचित थे। अभियान में 83 लाख पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें स्वीकृति-पत्र वितरण का कार्य किया जा रहा है। आज चंबल संभाग के 3 लाख 77 हजार नये हितग्राहियों को 38 विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति-पत्र वितरित किये गये है। इन सभी हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो जायेगा। विकास यात्रा के दौरान भी शेष रहे पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर योजनाओं से जोड़ने की अहम कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर भिण्ड जिले के 397 करोड 63 लाख रूपये के 125 विकास कार्यो का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने विकास यात्रा के गीत का भी अनावरण किया। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान भिण्ड जिले में विकास यात्रा की शुरूआत, मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में स्वीकृति-पत्र वितरण और विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने विकास यात्रा के रथों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। कार्यक्रम की शुरूआत कन्या-पूजन और संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भिण्ड में मेडीकल कॉलेज बनाने और भिण्ड नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा दिलाने की घोषणा की। श्री चौहान ने सिरोमणि संत रविदास की जयंती पर घोषणा करते हुए कहा कि संत रविदास जी के जन्म स्थल पर भी जाएगी तीर्थदर्शन यात्रा। उन्होंने कहा कि माह मार्च से बुजुर्गो को अब हवाई जहाज से भी तीर्थ दर्शन यात्रा कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज से हम विकास यात्राओं की शुरूआत कर रहे है। यह यात्राऐं जिले के सभी ग्रामों एवं शहरी वार्डो में जाएगी। यह यात्राऐं कोई कर्मकांड नहीं होगी यह जनता की जिंदगी बदलने का अभियान है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विकास यात्रा का मकसद शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करना हैं। उन्होंने कहा कि विकास यात्राओं में लोकापर्ण, शिलान्यास के कार्य किये जाएंगे, हितलाभो का वितरण भी विकास यात्राओं के दौरान किया जाएगा। इसी के साथ शासन की योजनाओं से छूटे हुए व्यक्तियों के नाम जोडकर उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैं अपनी बहनो की जिंदगी को आसान बनाता चाहता हूॅं। पूर्व से संचालित योजनाओं के साथ अब लाडली बहना योजना मेरी बहनो की जिंदगी संवारेगी। योजनान्तर्गत बहनो को हर माह एक हजार रूपये यानि साल में 12 हजार रूपये और पांच साल में 60 हजार रूपये देने की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जो कहीं नहीं हुआ वह मध्यप्रदेश में हुआ है वह किसी ने नहीं किया वह आपका भाई शिवराज करेंगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान से प्रदेश में 83 लाख ऐसे व्यक्तियों को चिंन्नित किया गया है जो शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की पात्रता रखते है। इन सभी नागरिको को 38 विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित करने स्वीकृति-पत्र वितरण कार्य प्रदेश में चल रहा है। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सरकार गरीबो के कल्याण के लिए अनेक योजनाऐं चला रही है। गरीब के लिए राशन, पढाई, दवाई और आवास की व्यवस्था के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है। भू-माफियाओं से शासकीय जमीन छुडाकर गरीबो के लिए आवास बनाये जा रहे है आयुष्मान योजना में कार्डधारी परिवारों को एक साल में पांच लाख तक रूपये की उपचार सुविधा भी दी जा रही है। लाडली लक्ष्मी और गरीब एवं मध्यम वर्गीय प्रतिभाशाली बच्चों की उच्च शिक्षा की फीस भी राज्य सरकार द्वारा भरी जा रही है। भिण्ड जिले में 48 बच्चों को उच्च शिक्षा हेतु 25 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। साथ ही मेद्यावी छात्र योजनान्तर्गत वोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 1600 से अधिक बच्चों को लेपटोप वितरित किये जा चुके है। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि किसानों के खातो में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि से 2 लाख 25 हजार करोड रूपये किसानों के खातो में डाले गए है। उन्होंने कहा कि कनेरा सिंचाई योजना भी स्वीकृत हो गई है।प्रदेश में 45 लाख हैक्टेयर  क्षेत्रफल में सिंचाई हो रही है,सरकार ने इसे बढ़ाकर 65 लाख हैक्टेयर करने लक्ष्य रखा गया है । उन्होंने भिण्ड के अधिकारियों से कहा कि वे सिंचाई के प्रस्ताव बनाये। हम सभी सिंचाई प्रस्तावो को स्वीकृत करेंगे। उन्होंने कहा कि एक भी खेत पानी से वंचित नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम से विकास और जनता की भलाई के लिए साथ चलने का संकल्प भी दिलाया।

जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री जी लगातार लोगों की भलाई उनके कल्याण के लिए नई-नई योजनाओं को साकार करते है। जनसेवा भी उन्हीं की देन है। उनका यह संकल्प था कि प्रत्येक जरूरतमंद को योजनाओं का लाभ मिले। आज जो विकास यात्रा की शुरूआत हो रही है वह भी मुख्यमंत्री जी की सोच है। इस विकास योजना में विकास कार्यो भूमिपूजन के साथ-साथ पूर्ण हुए है। विकास कार्यो का भी लोकापर्ण होगा। सभी जरूरत मंदो को योजनाओं का लाभ देकर उन्हें शून्य की स्थिति में लाना है। 

सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया ने कहा कि जनसेवा अभियान जनसेवा अभियान पत्रो का वितरण सभी 230 विधानसभाओं में किया गया। साथ ही भिण्ड धरती पर चंबल संभाग के भिण्ड, मुरैना एवं श्योपुर जिले के 3 लाख 77 हजार हितग्राहियों को लाभ मिल रहा है। आज का दिन हमारे लिए गौरव का दिन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व की सरकार ने पूरे चंबल संभाग को भयमुक्त और शांति का वातावरण पैदा कर चंबल को शांति का टापू बनाया है। इटावा तक फोर लाईन अटल प्रोग्रेस वे में साढे 8 करोड की स्वीकृति दिलाने गांव-गांव लाईट फीडर सेफरेशन की व्यवस्था कराने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। 

नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री  ओपीएस भदौरिया ने कहा कि संत रविदास ने सामाजिक समरसता, एकता को जोडने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चलने वाले विकास यात्रा मध्यप्रदेश की तसवीर को बदलेगी, लोगों की तरकदीर बदलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश को बीमारू राज्य से उवारा है। कार्यक्रम को क्षेत्रीय सांसद श्रीमती संध्या राय, भिण्ड विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने भी संबोधित किया। 

कार्यक्रम शैलेन्द्र बरूआ अध्यक्ष म.प्र. पाठ्य पुस्तक निगम,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सुनील सिंह भदौरिया, अध्यक्ष हस्तशिल्प एवं अथकरगा विकास निगम रणवीर जाटव,अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती वर्षा बाल्मीकि,भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, पूर्व सांसद अशोक अर्गल एवं डॉ भागीरथ प्रसाद,  केपी सिंह, रमेश दुबे,आयुक्त चंबल संभाग दीपक सिंह,एडीजी  राजेश चावला,कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस,पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान,सहित भिण्ड के जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में शहरी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

news_image
news_image
news_image

COMMENTS