भांटापानी के पिछारू राम ने लगाई शासन प्रशासन से मदद की गुहार।

  • Feb 09, 2023
  • Lekhraj Chakradhari Gariyaband

news_image

संवाददाता हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट


विकासखंड मुख्यालय मैनपुर से 40 किलोमीटर दूर राजापड़ाव क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुचेंगा के आश्रित ग्राम भांटापानी के आदिवासी युवक पिछारु राम नेताम पिता गांडाराय, उम्र 28 वर्ष शासन प्रशासन से लगा रहा गुहार। दरअसल मामला क्या है चलिए हम आपको विस्तार से बताते हैं। एक वर्ष पहले क्षेत्र। के हजारों किसान अपनी मांगों को लेकर विशाल किसान रैली में शामिल होने रायपुर गए थे। हजारों की तादाद में किसान ट्रैक्टर से राजधानी कूच किए थे उसी रैली में शामिल होने ग्राम भांटापानी का पिछारू राम भी गया था। किसान रैली से वापस लौटते समय मैनपुर बस स्टैण्ड के  पास ट्रैक्टर मुंडी में बैठा पिछारू राम अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। गिरने पर उसके कमर की रीढ़ की हड्डी टूट गया। जिसका मैनपुर से रायपुर के मेकाहारा और एम्स में ईलाज कराया गया। इलाज कराकर पिछारू राम अपने गांव वापस आ गया। तब से लेकर अब तक युवक खाट में ही लेटा हुआ है। जिसकी सुध लेने वाला कोई भी नहीं है। पिछारू अपने माता पिता, पत्नी व अपने पांच साल के बच्चे के साथ रहता है। घर में कमाऊ युवक के बिस्तर में पड़े रहने से परिवार के सामने दैनिक राशन पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। यहां तक इनका राशन कार्ड भी अब तक नहीं बन पाया है। जिससे इन्हे शासन द्वारा मिलने वाली राशन से भी वंचित होना पड़ रहा है। दौरे पर पहुंचे युवा संघर्ष मोर्चा गरियाबंद के जिलाध्यक्ष युमेन्द्र कश्यप को अपनी समस्या अवगत कराया। पिछारू राम ने कश्यप को आगे बताया कि पिछले दो तीन साल से राशन कार्ड बनाने का मांग करता आ रहा हूं, यहां तक राशन कार्ड बनाने मेरे से 500 रुपया भी ले लिए लेकिन अब तक राशन कार्ड बनाकर नहीं दिए। बनी करके परिवार का भरण पोषण करता हूं लेकिन पिछले एक साल से बिस्तर में ही पड़ा हुआ हूं। रोज  खाने पीने के लिए घर वालों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

अब सवाल यह उठता है कि आखिर भोलेभाले आदिवासियों के प्रति यह रवैया कैसी ? 

युवा संघर्ष मोर्चा गरियाबंद जिलाध्यक्ष युमेन्द्र कश्यप ने अपनी बात में कहा कि- शासन प्रशासन के किसी भी योजना का सुदूर आदिवासी अंचल के लोगों तक नहीं पहुंचा जाता। जिला प्रशासन गरियाबंद से युवक का पूर्ण इलाज का मांग किया जाएगा। जिला प्रशासन की मदद से जल्द ही युवक का संपूर्ण इलाज कराया जाएगा।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक