पं. दीनदयाल उपाध्याय अपने एकात्म मानववाद से गरीब कल्याण के लिए कार्य किया : सांसद संध्या राय

  • Feb 11, 2023
  • Pankaj Tripathi State Head (M.P)

news_image


पंकज त्रिपाठी

पुष्पांजली टुडे न्यूज


सत्ता और संगठन की त्रिमूर्ति थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय देवेंद्र सिंह नरवरिया


भिण्ड । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारतीय जनसंघ के प्रेरणा स्रोत एकात्म मानववाद के विचारक अंतोदय के मिसाल पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी में भिंड जिले के 26 मंडलों के 1481 बूथ केंद्रों पर समर्पण दिवस के रूप में बनाकर पुष्पांजलि अर्पित की।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिंड दतिया सांसद संध्या राय ने भाजपा जिला कार्यालय पर पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सांसद संध्या राय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा किस संगठन के वटवृक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज सेवा के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहा जिन्होंने संगठन भाव को लेकर साधारण जीवन में अपना समय संगठन के विस्तार के लिए दिया और उन्होंने पैदल चलकर गांव गांव की चौपालों में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की संख्या तैयार कर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य किया आज हम सब कार्यकर्ता संकल्प लें कि उनके अनुकरणीय विचारों को अपने हृदय में स्थापित करते हुए प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत प्रदान कर मिशन 2023 विधानसभा एवं 24 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम फहराने के लिए कार्यकर्ता पूर्ण रूप से तैयार रहकर संगठन की विचारधारा को लेकर काम करेंगे तो निश्चित ही हमें सफलता प्राप्त होगी।

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अशोक भारद्वाज ने कहा एकात्म मानववाद के प्रणेता प्रख्यात विचारक उत्कृष्ट संगठन करता सत्य निष्ठा एवं कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत बनकर उन्होंने कार्य किया। पार्टी की विचारधारा के तहत संगठन को संचालित करने के लिए सहयोग राशि अर्पण करने का संकल्प दिवस है सभी कार्यकर्ता यही भाव लेकर अपन सब एकत्रित होकर संगठन के लिए राशि का समर्पण कर इसी पुण्यतिथि को संकल्प दिवस के रूप में स्थापित करें ठीक है।

भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन समाज सेवा के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहा। उन्होंने अंतिम छोर के व्यक्ति को आगे की पंक्ति में लाभ दिलाने के लिए अपने अंतोदय के साथ कार्य किया। भाजपा सरकार उन्हीं के अंतोदय पर गरीब कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। हम उनके मार्गदर्शन पर संगठन का वट वृक्ष आगे की ओर मजबूत करते हुए पार्टी की विचारधारा पर काम कर रही है। उनकी जयंती पर समर्पण दिवस पर आजीवन सहयोग निधि पार्टी संचालन के लिए समर्पित करें यही उनके लिए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित होगी।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य  अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय पार्टी तक संगठन को गति प्रदान करने के लिए अपने रक्त की एक एक बूंद को न्यौछावर कर संगठन का वृक्ष तैयार किया। उनका पूरा आचरण समाज क्षेत्र में साधारण जीवन में अपने जीवन को समर्पित किया ।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जिला संगठन प्रभा जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सेवा और समर्पण की विचारधारा को लेकर सभी कार्यकर्ता आजीवन सहयोग निधि के लक्ष्य को भिंड जिले में पूर्ण करते हुए पार्टी की विचारधारा को लेकर आर्थिक राशि को समर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे हमारी पार्टी पूजी पतियों वाली नहीं कार्यकर्ताओं के परिश्रम पराकाष्ठा और आर्थिक सहयोग से चलती है। समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करना ही भारतीय जनता पार्टी की सरकारों का लक्ष्य है।

कार्यक्रम का संचालन बनखंडेश्वर मंडल के अध्यक्ष अमित जैन एवं आभार प्रदर्शन महाराणा प्रताप मंडल के अध्यक्ष श्री पचौरी ने आभार व्यक्त किया।पुण्यतिथि कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णकांता तोमर,पूर्व जिला अध्यक्ष रवि सेन जैन ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव काकर,सुभाष मंडल अध्यक्ष,प्रदीप सिंह भदौरिया मंचासीन थे सभी कार्यकर्ताओं ने एक-एक करके पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक