कारखाने के सामने एकत्रित होकर पीएफ का पैसा जमा कराने व वेतन और बोनस की मांग करते हुए*

  • Feb 13, 2023
  • Pahalwan Singh Bureau Malanpur

news_image

मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में बद्रीनारायण रबर प्राइवेट लिमिटेड के श्रमिकों ने बताया कि हमारे प्रबंधक हमको वेबजह 2 वर्षों से परेशान कर रहे हैं हम समस्त श्रमिक 20 वर्ष से कार्यरत हैं और एक छोटे से क्षेत्रफल में कारखाना स्थापित था उसको 10 गुने क्षेत्रफल में हम लोगों की मेहनत और लगन से स्थापित हो गया है लेकिन फिर भी हमको परेशान किया जा रहा है इसी परेशानी के चलते एक श्रमिक दिनेश श्रीवास ने 30 नवंबर 2021 को कारखाने में ही आर्थिक तंगी से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी फिर भी प्रबंधक ने हमको प्रतिमा समय पर वेतन देना शुरू नहीं किया है इस संबंध में हम श्रमिकों के द्वारा अनगिनत बार संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत करा चुके हैं लेकिन हमारी किसी के द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई है मजबूरन हम समस्त श्रमिकों को कारखाना गेट पर एकत्रित होकर अपनी बात सार्वजनिक रूप से कहने के लिए मजबूर होना पढ़ रहा है इस संबंध में हम श्रमिकों के द्वारा 4/10/ 2021 को श्रम पदाधिकारी को 4/11/ 2021 को पीएफ कमिश्नर को 30/11/ 2021 को जिलाधीश भिंड को 3/11/ 2022 को कारखाना प्रबंधक को 16/ 11/ 2022 को पुनः श्रम पदाधिकारी को और अब 9/2/ 2023 को एसडीएम महोदय को अवगत करा चुके हैं लेकिन अभी भी 19 महीने से कंपनी द्वारा हमारे वेतन से काटा गया पीएफ का पैसा जमा नहीं किया है 2021-22 का बोनस और नवंबर 2022 से जनवरी 2023 तक का वेतन का पैसा देना शेष है इसी की मांग श्रमिकों द्वारा एकत्रित होकर सार्वजनिक रूप से शुरू कर दी है मांग करने वालों में भरत सिंह राकेश कुशवाह नसीम खान केद्रपाल सिंह श्याम सुंदर सिंह श्री कृष्ण जय सिंह धर्मेंद्र सिंह रामदास चन्द्रभान सिंह मान सिंह लला सिंह मोहन सिंह विनोद सिंह नजूल खां रामवीर सिंह प्रमोद कुमार लक्ष्मण सिंह आदि प्रमुख है

news_image
news_image
news_image

COMMENTS