पात्रताधारियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाएं : जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह

  • Feb 14, 2023
  • Pankaj Tripathi State Head (M.P)

news_image


पुष्पांजली टुडे न्यूज


हम सब सहभागी बन वंचित पात्रताधारियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाएं-जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह


विकास यात्रा कार्यक्रम अंतर्गत 251.11 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण/ शिलान्यास एवं भूमिपूजन हुआ


भिण्ड  ।  जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद लहार के वार्ड क्रमांक 08 से विकास यात्रा प्रारंभ हुई। विकास रथ यात्रा निर्धारित रूट प्लान अनुसार नगर पालिका परिषद लहार के वार्ड क्रमांक 08 से प्रारंभ होकर वार्ड क्रमांक 10, वार्ड 11, वार्ड 09, वार्ड 12, वार्ड 14, वार्ड 15 एवं वार्ड 01 में विकास यात्रा का समापन हुआ। विकास यात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया ने विकास यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में जनसेवा अभियान अंतर्गत स्वीकृति पत्रों का वितरण किया। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अनेक विकास कार्यों के संबंध में आमजनों को जानकारी दी।

इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चौधरी,  योगेन्द्र सिंह,  मनोज कुमार शास्त्री, श्री संजीव चौधरी,  संजीव नायक, मण्डल अध्यक्ष जवरसिंह कुशवाह, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती नीलम शर्मा,  संजय शर्मा, एसडीएम लहार आरए प्रजापति, सीएमओ लहार महेश पुरोहित सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया द्वारा नगर पालिका परिषद लहार में विकास रथ यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में 251.11 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया गया। जिसमें 23.15 लाख की लागत से संजीवनी क्लीनिक, 166.72 लाख की लागत से गुरुदेव बाबा नाला निर्माण, 10.67 लाख की लागत से शाला मरघट विकास कार्य का भूमिपूजन एवं 36.81 लाख की लागत से तीन सीसी रोड़ निर्माण, 2.46 लाख की लागत से पुलिया निर्माण, 11.30 लाख की लागत से पेवर निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही योजना का लाभ लेने से वंचित ना रहे यह शासन, प्रशासन और हम सबका ध्येय है। इस कार्य में हम सब सहभागी बनकर उन पात्रताधारियों को लाभ दिलाएं जो अब तक शासन की योजनाओं से किसी कारण वंचित रह गए हैं तथा शासन की मंशा के अनुसार शासकीय योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी संवाद के माध्यम से देते हुए लाभांवित होने वाले हितग्राहियों को हितलाभ के वितरण करना व शेष वंचितों का चिन्हांकन कर उन्हें लाभ दिलाया जाना विकास यात्रा का उद्देश्य है।


news_image
news_image
news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक