*बस्तर के भाजपा कार्यकर्ता पर हत्या के विरोध मे प्रदेशव्यापी चक्का जाम आंदोलन- शालिनी राजपूत*

  • Feb 16, 2023
  • Hariom Parihar Pushpanjali Today

news_image
*बस्तर के भाजपा कार्यकर्ता पर हत्या के विरोध मे प्रदेशव्यापी चक्का जाम आंदोलन- शालिनी राजपूत*
रायपुर:- प्रदेश सरकार कि जनविरोधी नीतियों और भाजपा कार्यकर्ता पर हो रहे उत्पीडन के विरोध में तथा भाजपा के कार्यकर्ता कि निर्मम हत्या मामले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत जी ने अति आवश्यक बैठक वर्चुअल के माध्यम से  छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के बस्तर के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की जिस प्रकार से नक्सलियों द्वारा हत्या की जा रही है उसके विरोध में धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम में बहनों को महती भूमिका निभाते हुए विरोध में ज्यादा से ज्यादा संख्या में बैठे ताकि इस गूंगी बहरी सरकार को बता सकें कि छत्तीसगढ़ में रहने वाला व्यक्ति या छत्तीसगढ़ का भाजपा कार्यकर्ता महज एक व्यक्ति नहीं है वह भारतीय जनता पार्टी का परिवार है जिन की निर्मम हत्या को छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा बर्दाश्त नहीं करेगी। श्रीमती शालिनी राजपुत ने समस्त छत्तीसगढ़ वासियों को भी आवाहन किया है कि बढ़ते अपराध और दुष्कर्म के मामले में आम जनता भी भारतीय जनता पार्टी की सहयोग और समर्थन समर्थन में धरने और चक्का जाम में शामिल हो 16 फरवरी 2023 गुरुवार एवं 17 फरवरी 2023 शुक्रवार को प्रदेश व्यापी होने वाले चक्का जाम और धरना प्रदर्शन में महिला मोर्चा की बहनें यशस्वी रूप में अपना नेतृत्व प्रदान करें सभी महिला मोर्चा कि बहनों से ज्यादा से ज्यादा उपस्थिति कि अपील हम करते हैं।
news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक