*सुश्रीसरोज पांडे जी पर, टिप्पणी अशोभनीय निंदनीय- विभा अवस्थी

  • Oct 03, 2022
  • Ashwani Awasthi Pushpanjali Today

news_image

*सुश्रीसरोज पांडे जी पर, टिप्पणी अशोभनीय निंदनीय- विभा अवस्थी*

*रायपुर:-* छत्तीसगढ़ में महिलाओं का अपमान घोर निंदनीय अशोभनीय  है, महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश महामंत्री एवं सदस्य पीएसी रेल बोर्ड रेल मंत्रालय भारत श्रीमती विभा अवस्थी जी  ने कहा कि प्रदेश के गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू द्वारा भाजपा के नेताओं और हमारी नेता राज्यसभा सांसद, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव भाजपा, सुश्री सरोज पांडे जी के खिलाफ की गई ,अशोभनीय टिप्पणी निंदनीय को भाजपा महिला मोर्चा और प्रदेश की आधी अबादी टिप्पणियों कि घोर निंदा करती है, साथ ही या आगाह करती है इस तरीके के भाषा  प्रयोग से महिलाओ के सम्मान को ठेस पहुंची है हम चाहते हैं कि प्रदेश के गृहमंत्री प्रदेश की मातृशक्ति सरोज पांडेय जी से माफी मांगे,छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी इस्तीफा दे, और कहा कि नवरात्रि के पवित्र पर्व में शक्ति स्वरूपा  स्त्री, बालिका, महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना उनकी संस्कारों को दर्शाता है।।आदरणीय मंत्री जी आपने पूरी छत्तीसगढ़ी ही नहीं वरण पूरी भारत देश  की मातृ शक्तियों का शक्ति के पर्व उपासना के अवसर पर की गई, आपकी गलत टिप्पणी हम सभी को अपमानित करती हैं, जिसके लिए आपको आदरणीय सरोज पांडे जी एवं समस्त महिला समुदाय से माफी मांगनी चाहिए ।आपकी पार्टी की शीर्ष नेतृत्व को आदरणीय हमारी यशस्वी नेतृत्व सुश्री सरोज पांडे जी  ने पत्र व्यवहार करके जो मांग रखी है है निश्चित ही हम सभी छत्तीसगढ़ की बहनों को उम्मीद है कि आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी   एवं श्रीमती प्रियंका गांधी  जी इस विषय को गंभीरता से लेते हुए श्री ताम्रध्वज साहू जी पर कड़ी कार्यवाही करेंगे साथ ही  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी से भी उम्मीद है की तत्काल संज्ञान में लेते हुए ताम्रध्वज साहू जी को पद मुक्त  करने का कष्ट करें। इस पवित्र पर्व पर किए गए अपमान को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बर्दाश्त नहीं करेगी। राजनीतिक विरोधाभास अवश्य होना चाहिए , अन्य दल के नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप भी होना चाहिए मगर भाषा का प्रयोग संयम और सादगी से हो इस तरीके से भाषा का प्रयोग कदापि राजनीति में उचित नहीं है।जिस तरीके के भाषा का प्रयोग छत्तीसगढ़ के एक गृहमंत्री के द्वारा किया गया क्या आपकी नजरों में महिलाओं का सम्मान नहीं है कि महिला कार्यों में निपुण नहीं है आपकी राष्ट्रीय अध्यक्ष भी महिला है।। छत्तीसगढ़ प्रदेश जिस तरीके से पूरे प्रदेश में महिलाओं को अपमानित किया जा रहा है उनके साथ जिस तरीके से दुर्व्यवहार किया जा रहा है। प्रदेश में महिलाओं के साथ जो घटनाएं घट रही है आज पूरे प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है भयभीत है इस प्रदेश के गृहमंत्री जिन्हें  संरक्षक होना चाहिए वही अपशब्द अपमानित भाषा का प्रयोग कर नीचा दिखाने  का प्रयास कर रहे हैं नैतिकता के आधार पर हम मांग करते हैं इस प्रदेश के मुख्यमंत्री जी गृहमंत्री को  तत्काल पद मुक्त करे। अन्यथा आंदोलन के लिए तैयार रहें  छत्तीसगढ़ में महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।




COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक