कमजोर वर्ग को सशक्त कर रही है सरकार- मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया

  • Feb 17, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

शिवपुरी,  खेल एवं युवा कल्याण तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में विकास यात्रा कार्यक्रम आज शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गणेशखेडा में आयोजित किया गया। इस दौरान खेल मंत्री द्वारा 58.09 लाख रूपए की राशि के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री दर्जा प्रहलाद भारती, जिलाध्यक्ष राजू बाथम, कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा जनहितैषी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिनसे गांव-गांव में हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। सरकार कमजोर वर्गों को सशक्त कर रही है। विकास यात्रा के माध्यम से भी हितग्राहियों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत निरामयम योजना समेत प्रदेश की बेटियों के लिए लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ हितग्राहियों को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा का मुख्य उद्देश्य कमजोर वर्ग के लोगों को  सशक्त बनाना है। साथ ही उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने ग्राम पंचायत गणेशखेडा में 14.87 लाख रूपए की राशि के एप्रोच रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण, विधायक निधि से 12 लाख रूपए की राशि के बरघाट नाले पर चैक डेम निर्माण का शिलान्यास, 20 लाख रूपए की राशि के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण, 11.22 लाख रूपए की राशि के आंगनवाड़ी भवन गणेशखेडा का शिलान्यास किया। उन्होंने लाडली लक्ष्मी योजना अंतर्गत कविता लोधी, मानवी लोधी, श्रष्टि जाटव एवं परी लोधी, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत किशनलाल प्रजापति, मज़बूत सिंह परिहार एवं रामस्वरूप लोधी, पेंशन योजना में इमरत रजक एवं रमेश झा को वृद्धावस्था पेंशन का प्रमाण-पत्र प्रदान किया। 

इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत उत्कृष्ट छात्राओं में पूजा लोधी एवं मंजेश कारपेंटर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही योग के लिए संध्या को, चित्रकला में हर्षिता को, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम अंतर्गत प्रियंका लोधी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अंशिका कारपेंटर को सम्मानित किया गया। 


स्व सहायता समूह से किया संवाद

मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने गणेश खेड़ा में संचालित स्व सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया।अवस्थी लोधी, क्रांति, पुष्पा, ओमवती एवं रामप्यारी लोधी को व्यवसाय के लिए 5 लाख रूपए की ऋण की राशि का स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुष्पा लोधी ने अपनी सफलता की कहानी भी सुनाई।

news_image

COMMENTS