अपने कार्यकाल में जिले में सबसे मजबूत पार्टी होगी कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय चौहान

  • Feb 17, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

नरवर करेरा ब्लॉक के 35 अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता हुए कांग्रेस में शामिल


शिवपुरी- खबर शिवपुरी जिले के कांग्रेस कार्यालय झांसी रोड से है जहां पर आज नरवर और करैरा से तमाम कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जो कि अन्य राजनीतिक दलों से थे जिन्होंने आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा । नरवर ब्लॉक के कांग्रेसी पदाधिकारी साबिर खान ने बताया कि आज नरवर से दो दर्जन लोग मेरे साथ आए जिन्होंने आज जिलाध्यक्ष साहब के पास जाकर कांग्रेस पार्टी से जुड़े वही कांग्रेस की करेरा ब्लॉक की महिला अध्यक्ष लाली भगोरिया के साथ 1 दर्जन से अधिक लोगों ने आकर जिला अध्यक्ष के कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया एक तरफ जहां भाजपा अपने विकास कार्यों का ढोल पीटते हुए विकास यात्रा निकाल रही है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अपनी पोलिगों को मजबूत करने के लिए अपनी पार्टी में कार्यकर्ताओं का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं को जोड़ने में विश्वास कर रही है आज भी इसी तर्ज पर अन्य अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने अपनी राजनीतिक पार्टियों को छोड़ते हुए कांग्रेसी पार्टी का दामन थामा। नरवर से आए लक्ष्मण दास कोहली जोकि एक रिटायर अधिकारी है और कमिश्नर ऑफिस में काम करते थे जिनका हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हैं उन्होंने भी आज कांग्रेस पार्टी का दामन थामा उन्होंने बताया की उनका परिवार काफी समय से कांग्रेसी से जुड़ा हुआ है और वह कांग्रेस की विचारधारा पर कार्य भी करते हैं लेकिन सरकारी अधिकारी होने के कारण वह कांग्रेसमें खुलकर नहीं आ पा रहे थे लेकिन अब सेवानिवृत्त होने के बाद वह खुलकर कांग्रेस के साथ में खड़े हुए हैं और आने वाले विधान सभा चुनाव में वह खुलकर कांग्रेसका प्रचार करेंगे और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे उनके साथ भी नरवर से काफी लोग चलकर आए जिन्होंने आज कांग्रेसका दामन थामा गजेंद्र लोधी जो किसान के नेता है उन्होंने भी कांग्रेस का दामन थामा कल्लू राम कुशवाह ब्लॉक अध्यक्ष नरवर उत्सव कोली नरवर राजीव खटीक शिवपुरी रोहित साख शिवपुरी लक्ष्मणदास कोहली नरवर लाली भगोरिया और अन्य लोगों ने एक साथ मिलकर कांग्रेसका दामन थामा

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक