*टूटे हुए लोग जमाने को जोड़ने चले है : कौशिक*

  • Feb 19, 2023
  • Hariom Parihar Pushpanjali Today

news_image



*पूर्व विधानसभा कौशिक ने प्रदेश में  बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त की।*


पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में समूचा गांधी परिवार छत्तीसगढ़ आ रहा है, तब प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जवाब मांगना चाहिए ना कि जो इवेंट मैनेजमेंट के लोग उन्हें जो कथित तौर पर जो छत्तीसगढ़ की तस्वीर दिखाए उससे खुश होना चाहिए। उन्होंने कहा कि टूटे हुए लोग जमाना जोड़ने चले है। जो बिखर रहा है उसकी चिंता कोई नहीं कर रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में जो हालात बनते जा रहे है उस पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका  गांधी को संयुक्त रूप से जवाब देना चाहिए। 


श्री कौशिक ने प्रदेश में बढ़ते अपराध पर कहा कि कांग्रेस हमेशा इस बात का घमंड करती है कि हमें जनता ने विशाल जनमत के साथ सत्ता सौंपी है, लेकिन जनता की उम्मीदों पर कांग्रेस कहीं पर भी खरी नहीं उतर रही है। पूरे प्रदेश में जिस तरह से अपराध की घटनाएं हो रही है इससे भय का वातावरण व्याप्त है। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में जिस तरह से एक युवती पर घातक हथियार से हमला कर सरेआम सड़को पर घुमाया जाता है इससे चिंता जनक तस्वीर और क्या हो सकती है? प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू नक्सली वारदातों पर भी कुछ नहीं बोलते और इस तरह के लगातार हो रहे अपराधों से ऐसा लगता है कि मानों प्रदेश भगवान भरोसे ही चल रहा है। उन्होनें कहा कि जिस तरह कि अपराधिक  घटनाएं लगातार हो रही है अब छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ के नाम पर कुख्यात होता जा रहा है जिसके लिये कांग्रेस की सरकार पूर्णरूप से जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराध के लिये जिम्मदार लोगों पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक