गौधृत देशी गाय का दूध केन्द्र का हुआ उद्घाटन*

  • Oct 04, 2022
  • Arimardan Singh Bhadoriya Reporter

news_image

*गौधृत देशी गाय का दूध केन्द्र का हुआ उद्घाटन* 



स्टेट हेड झारखंड-आनन्द कुमार शाही


हजारीबाग:-हज़ारीबाग़ में नवमी के दिन मटवारी में गौधृत देशी गाय का दूध केंद्र का उद्घाटन सदर विधायक मनीष जायसवाल ने फीता काट कर किया। विशिष्ट अतिथिगण बरकट्ठा विधायक अमित यादव और भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव आदि मुख्य थे।मौके पर चुटियारो पंचायत मुखिया प्रतिनिधि सुरेश रजक, सखिया पंचायत पूर्व मुखिया अरुण कुमार यादव, प्रमेश्वर यादव टिन्कु यादव आदि उपस्थित थे। 

केन्द्र के संचालक दशरथ यादव और मनोज यादव हैं। श्री यादव ने कहा कि यहां पर शुद्ध देशी गाय का दूध और दुग्ध उत्पाद मिलेगा। पिछले चौदह महीने से हजारीबाग शहर में देशी गाय का दूध उपलब्ध करा रहें हैं, जो पूरी तरह से ऑर्गेनिक है। ग्राहकों की बढ़ती मांग पर यहां केन्द्र खोला गया है।शहरों में अधिकतर लोग जर्सी तथा एच.एफ. गाय के दूध का सेवन कर रहे हैंजो न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से अपवित्र है बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से हानिकारक है। जर्सी आदि विदेशी नस्ल की गायों के दूध को वैज्ञानिकों ने ए1 नाम दिया है जो पीने योग्य नहीं है। वहीं भारतीय/देशी नस्ल के गायों के दूध को वैज्ञानिकों ने ए2 नाम दिया है जो न केवल पीने योग्य है, बल्कि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अत्यधिक लाभकारी भी है। यही कारण है कि भारत में सदियों से दूध की महिमा है। उपभोक्ता फेसबुक फेसबुक पेज पर भी हमसे संपर्क कर सकते हैं।

news_image

COMMENTS