*भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के आह्वान पर जिलाध्यक्ष - सीमा संतोष साहू के नेतृत्व मे भूपेश बघेल जी एवं सुश्री शैलजा का पुतला दहन किया गया।*

  • Feb 21, 2023
  • Hariom Parihar Pushpanjali Today

news_image


*छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर में बीते दिनों एक दर्दनाक एवं मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना घटित होती है जिसमे एक नाबालिक लड़की को ओमकार तिवारी नामक अपराधी के द्वारा  गुढ़ियारी की सड़कों में बाल से घसीटते हुए दूसरे हाथ मे धारदार हाधियार लिए बेदर्दी से घुमाया जाता है और शासन प्रशासन तमाशा देखती रहती है।प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के संरक्षण में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है।प्रदेश की कानून व्यवस्था लचर हो चुकी है।अपराधियों एवं मनचलों के मन से कानून का डर बिल्कुल खत्म हो गया है। प्रदेश में कांग्रेस अपने अधिवेशन की तैयारियों में व्यस्त है और अपराध लगातार अपराध करने में मस्त है।छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में महिलाएं कही भी सुरक्षित नही है। गुढ़ियारी थाने के समीप घटित अमानवीय कृत्य एवं छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते अपराध के विरोध में आज रायपुर शहर जिला के द्वारा जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा साहू जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का पुतला दहन का कार्यक्रम बूढ़ापारा धरना स्थल पर किया गया।* 

*इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी,प्रदेश उपाध्यक्ष मीनल चौबे,संध्या तिवारी,हरशीला रुपाली,प्रीति परगनिहा, तिलेश्वरी धुरंधर,माया शर्मा,सुषमा निर्मलकर,सरोज साहू,मीना सेन,सुमन सिंग,रजनी शेंडे,दीपा साहू,सुमन मुथा,निशा स्वर्णकार सहित जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता बहने उपस्थित रही।*


*

news_image
news_image
news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक