विकास यात्रा नहीं प्रायश्चित यात्रा निकाले भाजपा : मानसिंह कुशवाहा

  • Feb 22, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

विकास किया होता तो यात्रा निकालनी ही नही पड़ती, 18 साल का हिसाब जनता के सामने रखे भाजपा

भिण्ड । जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने कहा कि सरकारी खर्च पर जिला कलेक्टरों और प्रभारी मंत्रियों के सहयोग से भाजपा द्वारा विकाश यात्रा निकाली जा रही है।  कथित विकास यात्रा का तीखा प्रतिकार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष नेकहा कि प्रदेश की जनता को मूर्ख बनाने वाली इस यात्रा के पूर्व प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान को अपने 18 वर्षीय विनाश काल का हिसाब देना चाहिए? भाजपा को विकाश यात्रा नही प्रश्चित् यात्रा निकाल कर प्रदेश की जनता और भिण्ड जिले की जनता से माफी मांगनी चाहिएं। उन्होने ने कहा कि यह यात्रा प्रदेश में व्याप्त भीषण भ्रष्टाचार, जंगल-माफियाराज, ध्वस्त कानून-व्यवस्था, मजदूरों, किसानों और बेरोजगारों के साथ हुई सरकारी क्रूरता को भुलाने का एक अक्षम्य राजनैतिक प्रयास है।

श्री कुशवाह ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार और भाजपा संगठन को कांग्रेस की ओर से सीधी चुनौती देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा 18 वर्षों के भाजपाई कार्यकाल और 15 महीने के कमलनाथ सरकार के कार्यकाल को लेकर जहां भी चाहें हम खुली बहस के लिए तैयार है। उन्होंने सत्ता और संगठन दोनों के ही मुखियाओं से आग्रह किया है कि जब उनके नेतृत्व ने एक लंबे समय तक ‘‘विकास की अर्थी’’ निकालते हुये प्रदेश को विनाशराज में तब्दील कर दिया है, तब जनता के पैसों का दुरूपयोग कर अपनी खोखली राजनैतिक ताकत को प्रदर्शित करने वाली यह यात्रा एक आर्थिक भ्रष्टाचार ही कहा जाएगा, क्योंकि प्रदेश आर्थिक कंगाली के मुहाने पर खड़ा हुआ है, साढ़े तीन लाख करोड़ का कर्ज प्रदेश का विकास नहीं भाजपा के मंत्रियों और नेताओं के निजी विकास की गौरव गाथा लिख चुका है। भाजपा सरकार के खर्च पर होने वाली इस यात्रा की  कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है।

कांग्रेस ने प्रश्न करते हुए कहा कि  यात्रा का खर्च सरकारी कोष से क्यों?

मप्र आर्थिक पैमाने पर बुरी तरह फिसड्डी साबित क्यों हुआ, भाजपा सरकार की ऊंची विकास दर, प्रदेश में निवेश और बड़े पैमाने पर रोजगार दिए जाने की घोषणाएं झूठी साबित क्यों हो रही हैं?

- स्टेट रैंकिंग 2023 में 17 बड़े राज्यों में मध्यप्रदेश 13 नंबर पर क्यों?

- मध्यप्रदेश की आर्थिक स्थिति बुरी तरह चौपट, 17 राज्यों में 16 नंबर पर क्यों?

- वित्तीय समावेशन फाइनेंसियल इंक्लूजन में मप्र 17 राज्यों में 15 वें नंबर पर क्यों?

- सामाजिक क्षेत्र में मध्य प्रदेश 17 राज्यों में 14 में नंबर पर क्यों?

- बुनियादी ढांचा क्षेत्र में मध्यप्रदेश 17 राज्यों में 13 नंबर पर क्यों?

- पर्यावरण के मामले में मध्य प्रदेश 17 राज्यों में नौवें नंबर पर क्यों?

*जिला में अपराध बड़ा और अवैध खनन रोकने में नाकाम रहा जिला प्रशासन* 

कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने कहा भिण्ड में आए दिन हत्या और लूट ,गोली बारी, चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है, पुलिस प्रशासन ने जिले को अपराधियों का पनाहगार बना दिया है। इसिप्रकार जिला प्रशासन भी अवैध खनन रोकने में नाकाम साबित हुआ है जिले के भाजपा नेताओं से गठजोड़ कर जिले में खनन की लूट मचा रखी है। 

*जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकत्सकों की कमी*

 भिण्ड जिले में जिला मुख्यालय सहित तहसील स्तर पर अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकत्सको की कमी को 18 साल में भाजपा पूरा नही कर पाई जनता के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ करके कौनसी विकास यात्रा निकाल रहे हैं। भाजपा सरकार में सिर्फ भष्टाचार का विकास हुआ है। और कुछ नही।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक