महाविद्यालय के इतिहास विभाग में हुआ विशेष व्याख्यान

  • Sep 05, 2022
  • Gourishankar Kushwaha Panna

news_image
  • महाविद्यालय के इतिहास विभाग में हुआ विशेष व्याख्यान


पन्ना, छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के इतिहास विभाग में प्रोफेसर सी एम शुक्ला छतरपुर के मुख्य आतिथ्य में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ एच एस शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रोफेसर उषा मिश्रा ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रो एस के पटेल, प्रोफेसर एस एस राठौर, डॉ राजीव सिंह थे। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन प्रोफेसर विनय श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर सीएम शुक्ला ने अपने व्याख्यान में इतिहास और स्वतंत्रता की क्रमिक व्याख्या करते हुए विभिन्न क्षेत्रों को स्वतंत्रता के साथ जोड़कर एक नई परिभाषा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों में स्वतंत्रता के लिए व्यापक संघर्ष हुआ है और स्वतंत्रता हमें अनेक संघर्षों के उपरांत प्राप्त हुई है। देशों की राजनीतिक स्वतंत्रता के साथ ही आज हमें पर्यावरण और नदियों की स्वतंत्रता की भी आवश्यकता है। हमें मानसिक स्वतंत्रता की भी आवश्यकता है जो हमें व्याधियों से दूर करेगी। प्रोफेसर शुक्ला ने विभिन्न क्षेत्रों में इतिहास के साथ विभिन्न क्षेत्रों को जोड़कर प्रेरणादाई उद्बोधन दिया और भारतीय संस्कृति से जुड़कर कार्य करने का आव्हान किया। प्रारंभ में विभागाध्यक्ष डॉ उषा मिश्रा ने प्रोफेसर शुक्ला का स्वागत किया। शुक्ला इतिहास विषय के मर्मज्ञ हैं। इतिहास के विशेष व्याख्यान में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के इतिहास विषय के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। अंत में आभार प्रदर्शन और संचालन प्रोफेसर विनय श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

news_image

COMMENTS