परम पूज्य मानस श्री रामस्वरूपचार्य के मुखारविंद से कथा का रसपान

  • Feb 24, 2023
  • Umakant Sharma Reporter Bhind

news_image

उमाकान्त शर्मा भिण्ड

श्री राम कथा के अंतिम दिवस में भगवान राम के रामचरितमानस में राज तिलक के साथ कथा का समापन

 भिण्ड । श्री मंशापूर्ण हनुमान जी की प्रेरणा एवं असीम कृपा से अखिल ब्रह्मांड नायक मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की परम पावन जगत नगरी भिंडी ऋषि की पावन तपोभूमि में श्री राम कथा का भव्य आयोजन  राम विवाह की कथा को जनमानस परम पूजनीय श्री श्री 1008 रामस्वरूपचार्य के मुखारविंद से की कथा का वर्णन किया गया।अंतिम दिवस में भगवान राम का राजतिलक एवं रामचरितमानस संपूर्ण कथा के साथ चल रही श्री राम कथा का समापन किया गया और सभी भक्त जनों ने आरती में शामिल होकर महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्री राम कथा के अंतिम दिवस में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की संपूर्ण कथा में राजतिलक का प्रशन सुनाते हुए कामदगिरि चित्रकूट धाम से पधारे रामस्वरूपचार्य महाराज कहा कि

कथावाचक बाल शक्ति पूर्वी व्यास द्वारा श्रीराम के राजतिलक के साथ संपन्न हुई। कथा के अंतिम दिन हवन यज्ञ व भंडारा लगाया गया। हवन यज्ञ में समस्त श्रद्धालुओं व सदस्यों ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चारण से आहुति डालकर परिवार की सुख शांति के मन्नतें मांगी।

 उन्होंनेकहा कि गाय भगवान को प्रिय है। जो व्यक्ति इनसे प्रेम करता है उस पर भगवान प्रसन्न होते हैं। गायों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। संगीतमयी राम कथा के अंतिम दिन केवट प्रसंग, राम भरत मिलाप, भगवान राम के द्वारा भक्तों का उद्धार, लंका का दहन, रावण का अंत, राम के राजतिलक के प्रसंग पर कथा सुनाई। कथा के समापन पर राम राज्याभिषेक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्रोता भजनों की धुन पर झूम उठे। उन्होंने कहा कि प्रभु को प्रकट करने के लिए समय स्थान स्थिति नहीं बल्कि समर्पण होना चाहिए। अंत में राम द्वारा लंका पर विजय की कथा भगवान श्री राम की अयोध्या वापसी का प्रसंग सुनाया। इस दौरान श्रोताओं ने श्री राम के नाम के जयकारे लगाये। 

श्री राम कथा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, अटेर विधायक प्रतिनिधि विकास शर्मा महाराज श्री को सालों श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

परीक्षक बृजभूषण सिंह तोमर मनसापूर्ण हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर सिंह जादौन ओम प्रकाश पुरोहित, बिहारी बाल मंदिर, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष व सत्य विजय रामलीला मंडल के अध्यक्ष रामनरेश शर्मा, वरिष्ठ अभिभाषक राममिलन शर्मा एडवोकेट प्रदीप मिश्रा , श्रीमती कल्पना मिश्रा, पत्रकार गणेश भारद्वाज, कमल किशोर शर्मा अरुण कुमार गुप्ता ने सपरिवार आरती में शामिल हुए।

श्री मंशापूर्ण हनुमान जी की कृपा से से कथा समापन पर विशाल भंडारा आज

श्री मंशापूर्ण हनुमान जी मंदिर की अनुकंपा से चल रही श्रीराम कथा में , 24 फरवरी राज तिलक की कथा का बहुत ही सुंदर वर्णन जनमानस परम पूजनीय श्री श्री 1008 महाराज श्री रामस्वरूपचार्य द्वारा राजतिलक के साथ कथा का समापन किया गया और विशाल भंडारा होगा के आयोजन श्री कथा स्थल पीडब्ल्यूडी कॉलोनी पेट्रोल पंप के सामने रखा गया है सभी भक्तों गणों से साधु-संतों से निवेदन है कि अवश्य प्रसादी ग्रहण करने कथा स्थल पर पहुंचे।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक