प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ में पंकज त्रिपाठी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत

  • Feb 24, 2023
  • Pankaj Tripathi State Head (M.P)

news_image


 पुष्पांजली टुडे न्यूज


भिण्ड । प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ में पंकज त्रिपाठी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  मनोनीत किया गया है ।संघ का पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने कहा कि वह पत्रकार हित के लिए हमेशा संघर्षरत रहे हैं और पत्रकारों के हित के लिए आगे भी हमेशा संघर्षरत रहेंगे।श्री त्रिपाठी को पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 24 साल का  समय हो गया है,वर्तमान में दैनिक पुष्पांजली टुडे स्टेट हेड मध्यप्रदेश के पद पर कार्यरत है।श्री त्रिपाठी ने बताया कि पत्रकारिता में मेरी रुचि लाने वालेएवं पत्रकारिता सीखने में मदद करने वालों में जिन्हें वह अपना पत्रकार गुरु मानते हैं उनमें मुख्य रूप से सभी वरिष्ठ पत्रकारजनो में रामानन्द सोनी, खिजर मोहम्मद कुरैशी, राजेश चौधरी, भानु श्रीवास्तव, रविन्द्र सिंह कुशवाह,सुबोध अग्नहोत्री,भारत रावत,मिजाजी लाल जैन, सुभाष जैन,स्व. ओम नारायण त्रिपाठी आदि ने उन्हें पत्रकारिता सीखने में काफी मदद की है श्री त्रिपाठी ने कहा कि वह इन सभी को पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना गुरु मानते हैं।

नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पवैया एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

मनोनयन पर वरिष्ठ पत्रकारजनों, नेताओं, अधिकारियों एवं समाजसेवियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

COMMENTS