*कांग्रेस अधिवेशन; खोदा कुआं निकला झाग- ओपी चौधरी*

  • Feb 28, 2023
  • Hariom Parihar Pushpanjali Today

news_image



*खड़गे भी चला रहे खड़ाऊं राज-भाजपा*


*कांग्रेस गांधी परिवार से शुरू, गांधी परिवार पर ही खत्म हो जाती है: भाजपा*


रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन को खोदा कुआं निकला झाग करार देते हुए कहा है कि कांग्रेस का अधिवेशन कोई समुद्र मंथन तो था नहीं कि अमृत निकलता। 3 दिन मंथन के बाद आखिर झाग ही झाग निकल रहा है। कांग्रेस गांधी परिवार से शुरू होकर, गांधी परिवार से होते हुए, गांधी परिवार पर ही खत्म हो जाती है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे खड़ाऊं राज चला रहे हैं। वे कांग्रेस के आकाओ से पूछकर सीडब्ल्यूसी नॉमिनेट करेंगे। कांग्रेस में कुछ भी नहीं बदला है। अब पर्दे के पीछे से गांधी परिवार ही कांग्रेस चला रहा है।


भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि आखिरकार इतनी कवायद के बाद फैसला यह हुआ कि जिस राहुल गांधी ने कांग्रेस को दो बार विपक्ष के लायक तक नहीं छोड़ा, जो सीधे नेतृत्व लेने की जिम्मेदारी से बचकर रिमोट से कांग्रेस चलाना चाहते हैं, उन्हीं राहुल के पीछे  कांग्रेस चलेगी। 


भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि देश में एकता और अखंडता की दुहाई देने वाले राहुल गांधी सनातन संस्कृति का अपमान करते हुए हिंदू और हिंदुत्व में भेद करते हैं। तपस्वी और पुजारियों में भेद करते हैं और भारत जोड़ो का नारा देते हैं!क्या देश में बहुसंख्यक वर्ग का अपमान करके, उनकी संस्कृति का अपमान करके देश को जोड़ा जा सकता है?


भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस अधिवेशन की पूर्णाहुति यह कि 76 वर्ष की सोनिया गांधी कहती हैं कि मैं थक गई हूं। अब मेरे संन्यास का समय आ गया है और नए - नए अध्यक्ष बने 82 वर्ष के बुजुर्ग खरगे जी कांग्रेस को नये उत्साह के साथ नई दिशा में ले जाने का संकल्प पारित करते हैं।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक