MP Assembly Budget Session 2023: सरकार आज बताएगी प्रदेश में कितनी बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, कितने बढ़े रोजगार के अवसर

  • Feb 28, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

मध्‍य विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। मंगलवार सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद दिवंगत नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव, शांतिभूषण, पूर्व राज्यपाल ओपी कोहली, भूतपूर्व विधायक सखाराम देवकरण पटेल, नंदा मंडलोई, नरेन्द्र प्रताप सिंह, जनक लाल ठाकुर, राधेश्याम शर्मा और भगवत भाऊ नागपुरे को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। शिवराज सरकार आज विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगी। बुधवार को वित्‍त मंत्री जगदीश देवड़ा 2023-24 के लिए बजट पेश करेंगे।

प्रदेश में पिछले एक साल में प्रति व्यक्ति आय कितनी बढ़ी, यह सरकार आज विधानसभा में प्रस्तुत होने वाले आर्थिक सर्वेक्षण में बताएगी। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि रोजगार के अवसर कितने बढ़े, रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या कितनी है और औद्योगिक विकास की दर क्या रही।
योजना, आर्थिक सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आर्थिक सर्वेक्षण में प्रदेश की आर्थिक स्थिति, राज्य के सकल घरेलू उत्पाद की स्थिति, प्रति व्यक्ति आय, प्रदेश के ऊपर ऋण, कृषि व औद्योगिक विकास, रोजगार के साथ सरकार की प्रमुख योजनाओं की स्थिति की जानकारी दी जाएगी। प्रचलित भावों के आधार पर प्रदेश में वर्ष 2021-22 में प्रति व्यक्ति आय एक लाख 24 हजार 685 थी। इसमें वृद्धि संभावित है। वहीं, स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों के चलते पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या में कमी आ सकती है। निवेश को बढ़ावा देने की सरकार की पहल के कारण नई इकाइयां स्थापित हुईं हैं, जिससे औद्योगिक विकास में गति भी आई है।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक