हजारीबाग रेलवे को सभी महानगरों से जोड़ा जाए : रेल जोड़ो जन आंदोलन समिति हजारीबाग

  • Oct 08, 2022
  • Arimardan Singh Bhadoriya Reporter

news_image


*हजारीबाग रेलवे को सभी महानगरों से जोड़ा जाए : रेल जोड़ो जन आंदोलन समिति हजारीबाग


हजारीबाग वासियों के जनहित हेतु हजारीबाग रेलवे स्टेशन को सभी महानगरों से जोड़ने के लिए दिनांक 10/10/2012 दिन सोमवार दोपहर 12:00 बजे एक दिवसीय रेल जोड़ो जन आंदोलन किया जा रहा है। 


रेल जोड़ो जन आंदोलन समीति के अध्यक्ष शशि केशरी ने प्रेस कांफ्रेस मे कहा कि हजारीबाग नगर में रेलवे आए हुए लगभग 8 वर्ष बीत चुके हैं। परंतु किसी भी तरह की रेल सुविधा आम जनो के लिए उपलब्ध नहीं हुई है। सिर्फ झारखण्ड की खनिज संपदा ( कोयला) के निर्यात का साधन बन कर रह गया है। प्रतीत होता है कि बडी बडी कंपनियो को  सरकार द्वारा यहां की रेलवे का निजीकरण कर दिया गया है।

जनहित के इस आंदोलन के सफलता की कामना करते हुए दीप प्रकाश नारायण  हजारीबाग वासियों को सादर आमंत्रित किया है। साथ ही यहां के जनप्रतिनिधियों एवं समाज सेवियों से अपील की है कि सक्रिय भूमिका निभाकर इस आंदोलन को सफल करे ताकि जल्द से जल्द हजारीबाग में रेल सेवा यात्रियो के लिए सुचारू रूप से शुरू हो सके । संरक्षक उदय साव जी ने कहा कि 30 जनवरी तक रेल सेवा आम जनो के लिए सुचारू रूप से शुरू किया जाए , अन्यथा आंदोलन उग्र किया जाएगा  तथा हजारीबाग से एक भी कोयले की ट्रेन को नही चलने दिया जाएगा। महासचिव डा० आनंद शाही ने कहा कि केन्द्र सरकार हजारीबाग रेलवे को जल्द से जल्द यात्री रेल से जोड़े । मौके पर महासचिव चितरंजन प्र० गुप्ता एवं उपाध्यक्ष मनीष शर्मा  उपस्थित थे।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक