एयरपोर्ट पर किस करते नजर आए ऋतिक रोशन और सबा आजाद, वीडियो हुआ वायरल

  • Feb 28, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

ऋतिक रोशन और सबा आजाद की जोड़ी चर्चा में बनी ही रहती हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है। कभी वे पार्टीज में साथ दिखाई देते हैं, तो कभी डिनर पर साथ जाते हैं। दोनों को रिलेशन खूब सुर्खियां बटोरता है। हालांकि ऋतिक और सबा ने अब तक अपना रिश्ता पब्लिकली कबूल नहीं किया है। वहीं अब ऋतिक और सबा के प्राइवेट मोमेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख फैंस कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में सबा और ऋतिक एक-दूसरे को किस करते दिखाई दे रहे हैं।

वायरल हुआ ऋतिक-सबा का वीडियो

ऋतिक रोशन और सबा आजाद आज 27 मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किए गए। ऋतिक को छोड़ने के लिए सबा एयरपोर्ट पर आई थीं। कार से उतरने से पहले ऋतिक ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा को किस किया। इस दौरान का दोनों का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऋतिक और सबा ने कार में एक-दूसरे को लिप किस किया। जिसके बाद एक्टर कार से उतरकर एयरपोर्ट के अंदर जाने लगे। ऋतिक और सबा दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर काफी ओपन रहते हैं।

ऋतिक-सबा का गुडबाय किस

अपनी गर्लफ्रेंड सबा को गुडबाय किस देने के बाद ऋतिक रोशन ने एयरपोर्ट पर पैपराजी को पोज भी दिए। इस दौरान ऋतिक काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। कारगो पैंट, टी शर्ट, गाॅगल्स और कैप लगाए ऋतिक हैंडसम लग रहे थे। दोनों के इस स्पेशल पल को देख फैंस काफी खुश हो रहे हैं। इससे पहले भी दोनों के एक साथ रहने की खबरें आई थीं। वहीं ऋतिक ने इस खबर को एक ट्वीट के जरिए खारिज किया था। ऋतिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इस समय फाइटर की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म में वे दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे।


COMMENTS