भाजपा की विकास यात्रा अठारह सालो के पापों का छिपाने का माध्यम : डा. राधेश्याम शर्मा

  • Feb 28, 2023
  • Pankaj Tripathi State Head (M.P)

news_image

 पुष्पांजली टुडे न्यूज


अकोड़ा में हाथ जोड़ो कार्यक्रम आयोजित


भिण्ड । कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के तर्ज पर भिण्ड विधानसभा के ग्राम अकोड़ा में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की. इस दौरान भिण्ड ग्रामीण प्रभारी मनोज दैपुरिया, वरिष्ठ नेता डा.राधेश्याम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने रैली के रूप में अकोड़ा का भ्रमण कर लोगो को कांग्रेस पार्टी की रीति नीति की जानकारी दी साथ ही भाजपा की गलत नीतियों को उजागर किया। तत्पश्चात नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। 

भिण्ड कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की वादा खिलाफी और जन विरोधी नीतियों के बारे में वरिष्ठ नेता डा.राधेश्याम शर्मा ने कहा कि यह सरकार गरीबों का हक छीन रही है और युवाओं को बेरोजगार बना रही है। भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी ने पूरे देश को सिर्फ एक संदेश दिया है कि नफरत छोड़ो और देश को जोड़ो. राहुल गांधी की यात्रा पूर्ण रूप से एक वैचारिक यात्रा थी, जिसका असर पूरे देश के लोगों में देखा गया है। लेकिन भाजपा ने पूरे प्रदेश को भ्रष्टाचार और मंहगाई की आग में झोंक दिया है वो यात्रा के बहाने अपने अठारह साल के पापों को छिपाने की फिजूल कोशिश कर रही है। हांथ से हांथ जोड़ो आभियान के प्रभारी मनोज दैपुरिया ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों की सरकार थी यह हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा हर गांव में जाएगी और लोगों को भाजपा की झूठी नीतियों के बारे में बताएगी. भाजपा वाले झूठ बोलकर लोगों को बरगलाते हैं. जब विकास की बात होती है तो भाजपाई दिखते भी नहीं है. आज गरीब परेशान है. किसान परेशान है, पर यह लोग सुनने वाले नहीं है. इसलिए अब जनता समझ चुकी है. इस बार कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनने जा रही है, तभी आम जनता का भला होगा। कार्यक्रम को सेवादल जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने संबोधित करते हुए बेहतशा बढ़ते हुए बिजली बिल पर सरकार को घेरने का काम किया। वहीं प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने केंद्र की सरकार को अडानी,अंबानी की प्रायवेट लिमिटेड कंपनी बताते हुए शासकीय पैसे लुटाने का आरोप लगाया। कार्यक्रम को सेवादल यंग बिरग्रेड अध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया,महिला जिलाध्यक्ष रेखा भदौरिया, कल्पना मिश्रा,राहुल कुशवाह,नगर अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, पानसिंह बाबूजी,सुनील त्रिपाठी,आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष रमेश कुशवाह ने और आभार ब्लॉक अध्यक्ष सूरजपाल सिंह कुशवाह पिंकू ने किया। कार्यक्रम में वासुदेव कांकर,दसरथ शर्मा,पार्षद पंकज भदौरिया,कल्याण सिंह भदौरिया,प्रदीप मिश्रा,प्रदीप भदौरिया,राधा मोहन शर्मा,उदयवीर सिंह यादव,सुमित सिंह, अशोक चतुर्वेदी,शिवम वाजपेई,राहुल शर्मा,रविंद्र शाक्य, प्रभाकर भदौरिया,लवकुश श्रीवास,यशराज सिंह चौहान,नंदी भदौरिया, अभिषेक चौरसिया,शिवराज बघेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहें।

news_image
news_image

COMMENTS