कल मोर आवास मोर अधिकार अभियान के अंतर्गत राज्य सरकार के विरोध में विधान सभा स्तरीय घेराव में एसडीएम कार्यालय घेरने जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता

  • Mar 01, 2023
  • Lekhraj Chakradhari Gariyaband

news_image



संवाददाता हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट


गोहरापदर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आवाहन पर गरियाबंद ज़िले के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में विधानसभा स्तरीय घेराव का कार्यक्रम कल गुरुवार को होगा जिसमें भाजपा कार्यकर्ता देवभोग के  एसडीएम कार्यालय को घेरने जुटेंगे जिसकी जानकारी गोहरापदर मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने दी उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की जनता के लिए आबँटित मकानो में रोक लगाते हुए प्रदेश सरकार आवास निर्माण के राज्यांश को ना देकर गरीब जनता का हक़ मारने का काम कर रही हैं जिसके विरोध में भाजपा द्वारा कल देवभोग अनुविभागिय अधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाना है.जिसमे प्रमुख रूप से क्षेत्रीय सांसद चुन्नीलाल साहू,क्षेत्रीय विधायक डमरुधर पुजारी,पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह माँझी,ज़िलाध्यक्ष राजेश साहू उपस्थित होंगे एवं विधानसभा के अंतर्गत आने वाले 6 मंडल गोहरापदर,देवभोग,झाखरपारा,मैनपुर,छुरा,गरियाबंद के कार्यकर्ता एवं आम लोग शामिल होंगे।


गोहरापदर भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने सभी कार्यकताओ एवं आम जनता से इस कार्यक्रम में पहुँचकर कर प्रदेश सरकार का मज़बूती से विरोध करने की अपील की।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक