केशब पंडित जी अम्बाह...✍️
अम्बाह...होली के त्यौहार को शांति पूर्ण ढंग से मनाने को लेकर मुरैना जिले के विभिन्न थानों में गुंडा परेड कराई गयी। एसपी आशुतोष बागरी के निर्देश पर अम्बाह पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में यह परेड कराई गई।
इसके माध्यम से संदेश दिया गया कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। अम्बाह थाना में टीआई बिनय यादव की उपस्थिति में गुंडा परेड कराई गयी। गुंडा पंजी में शामिल असमाजिक तत्वों ने परेड किया। ऐसे लोगों के नामों का भौतिक सत्यापन करते हुए उनके आचरण की भी जांच की गई। परेड में अम्बाह थाना क्षेत्र के लगभग दो दर्जन से अधिक दागी उपस्थित हुए। इस दौरान अधिकारियों ने दागी व्यक्तियों को सही तरीके से जीवन जीने की सलाह दी। उन्हें बताया गया है अच्छे चाल-चलन पर गुंडा पंजी से नाम हटाया भी जा सकता है। थाना प्रभारी ने अपराध के ग्राफ को कम करने के लिए असामाजिक तत्वों की पहचान कर गुंडा पंजी तैयार करने का निर्देश जा रहा है। इस गुंडा पंजी में चोरी लूट में व शराब की तस्करी करने वाले, ब्लैक मेलर, मादक पदार्थों के तस्कर, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले, काला बाजारियों, दंगाइयों, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों, भोले-भाले छात्र-छात्राओं को भड़काने वाले, जुआरियों सहित बसों में बदमाशी करनेवालों का नाम शामिल है। मौके पर टीआई बिनय यादव उपनिरी. पारथ सिह परिहार जितेन्द्र शर्मा बिबेक शर्मा आदि उपस्थित रहे।