एंबेड टीम द्वारा घर-घर जाकर दिया जा रहा मलेरिया डेंगू बीमारी से बचाव का संदेश

  • Mar 02, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

जगदीश पाल रिपोर्टर खनियाधाना

शिवपुरी,  पिछोर,

                          एंबेड परियोजना फैमिली हेल्थ इंडिया व जिला स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को शिवपुरी जिले के ब्लॉक पिछोर, खनियाधाना, सतनवाडा में एंबेड परियोजना क्षेत्र के  गांव में एंबेड टीम द्वारा घर घर जाकर मलेरिया डेंगू जैसी घातक मच्छर जनित बीमारियां के बचाव हेतु संदेश दिया गया। ग्रामीणों को जानकारी दी।

एंबेड टीम द्वारा ग्रामीणों को मच्छर के जीवन चक्र, लार्वा, मलेरिया बीमारी के लक्षण व इलाज एवं बुखार आने पर 24 घंटे के अंदर खून की जांच  के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। इस कार्यक्रम में एंबेड परियोजना टीम के सदस्य बीसीसीएफ, महेश कुमार, सतेंद्र, रियाज, महेश, केशव, चंदन, हरगोविंद, पवन सभी का विशेष योगदान रहा

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक