*होली त्यौहार पर पूरे छत्तीसगढ वासियों को बधाई, शुभकामनाएं* *विभा अवस्थी*

  • Mar 07, 2023
  • Hariom Parihar Pushpanjali Today

news_image



रायपुर। छत्तीसगढ़  भाजपा प्रदेश  महिला मोर्चा महामंत्री विभा अवस्थी ने प्रदेशवासियों को होली त्यौहार पर बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह पर्व आप सभी के मन में उमंग और खुशी के रंगों की बरसात करे। उन्होंने कहा कि जिस तरह दशहरा पर्व असत्य पर सत्य की विजय का त्यौहार है, वैसे ही होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है। यह सामाजिक सद्भाव का लोक पर्व है। सदियों से समाज को समरसता का संदेश दे रहा है। सब मिलकर रंगों का त्यौहार मनाएं।

COMMENTS