रोज मॉर्निंग वॉक पर जाते थे सतीश कौशिक:दोस्तों ने कहा- वो फिटनेस फोकस्ड थे, सलमान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को लॉन्च करने वाले थे

  • Mar 09, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

66 साल के अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का बुधवार रात 1.30 बजे दिल्ली में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 8 मार्च को दिल्ली में एक फैमिली फंक्शन में शामिल होने गए थे, जहां रात में उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया, जहां करीब 1:30 बजे उनका निधन हो गया।

सतीश कौशिक के भतीजे निशांत कौशिक ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा जिंदगी में पहली बार आया था और वे चल बसे। आज दोपहर 3:00 से 6:00 के बीच वरसोवा में श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार होगा। दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से मुंबई उनके निवास पर लाया जाएगा, जिसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया होगी।

हर रोज मॉर्निंग वॉक पर मिलते थे, यकीन नहीं हो रहा सतीश नहीं रहे
सतीश कौशिक के साथ रोज मॉर्निंग वॉक करने वाले उनके साथी कलाकारों ने सतीश कौशिक के निधन पर शोक और हैरानी जताई है। फिल्म उरी और वेबसीरीज मिर्जापुर के अभिनेता अनिल जॉर्ज ने कहा की सतीश रोज गार्डन में वॉक पर मिलते थे और अखरी बार वे होली के पहले मिले थे। उन्होंने बताया की इस खबर को लेकर वह इसलिए भी हैरान है क्योंकि सतीश रोज काफी देर तक वॉक किया करते थे ऐसे में उनकी फिटनेस को लेकर कभी संदेह नहीं हुआ। टीवी एक्टर नरेश गोसाईं ने कहा- यकीन नहीं हो रहा सतीश ऐसे छोड़ कर चले जाएंगे। वो फिटनेस को लेकर काफी अलर्ट थे। खुशमिजाज थे और दोस्तों के साथ काफी अच्छी बॉन्डिग शेयर करते थे।

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को सतीश कौशिक लांच करने वाले थे..
सतीश कौशिक कागज-2 की शूटिंग कंप्लीट कर चुके थे. उसमें दर्शन कुमार, अनुपम खेर और नीना गुप्ता हैं। इस बार पंकज त्रिपाठी साथ नहीं थे। पिछले पार्ट में पंकज त्रिपाठी लीड रोल में थे। इसके अलावा सतीश कौशिक कागज-3 की अनाउंसमेंट करने वाले थे। साथ ही उनकी दो और डायरेक्टोरियल फिल्म आने वाली थी। उनकी वह शूटिंग शुरू करने वाले थे। वो सलमान खान के बाॅडीगार्ड शेरा के बेट को लांच करने वाले थे। उनके भतीजे निशांत कौशिक ने इन सब जानकारियों की पुष्टि की। सतीश कौशिक साथ ही हंसल मेहता की वेबसीरीज स्कैम-2 में भी नजर आने वाले हैं।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक