मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई PM के साथ ग्राउंड का चक्कर लगाया:दोनों ने अपने-अपने कप्तानों को कैप दी; राष्ट्रगान के समय टीम के साथ खड़े रहे

  • Mar 09, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे और आखिरी टेस्ट की शुरुआत अहमदाबाद में यादगार बन गई। दोनों देशों के प्रधानमंत्री मौजूद रहे। पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी एल्बनीज की अगुआई की। दोनों एक साथ मैदान में पहुंचे। दोनों पहले अपने-अपने देशों के खिलाड़ियों से मिले।

मोदी ने रोहित और एल्बनीज ने स्टीव स्मिथ को कैप पहनाई। इस दौरान अपने कप्तान से बात कर रहे एल्बनीज को मोदी ने अपनी तरफ खींचा और फोटो खिंचवाने के लिए कहा। फिर दो कप्तान- दो पीएम की ऐतिहासिक फोटो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्लिक हुई। मोदी और एल्बनीज ने गोल्फ कार पर मैदान का चक्कर भी लगाया।

राष्ट्रगान के वक्त टीम इंडिया के साथ खड़े दिखे मोदी
PM मोदी, कैप्टन रोहित शर्मा साथ मैदान में पहुंचे, जहां रोहित ने उन्हें सभी खिलाड़ियों का इंट्रोडक्शन दिया। PM ने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया। इसके बाद राष्ट्रगान में वे रोहित शर्मा से ठीक पहले खड़े हुए। राष्ट्रगान के बाद में वे PM एल्बनीज के साथ स्टैंड्स में लौट आए।

PM मोदी सुबह 8.30 बजे स्टेडियम पहुंच गए थे। शुरुआती आधे घंटे का मैच देखने के बाद वे राजभवन के लिए रवाना हो गए।

दर्शकों की संख्या का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बन सकता है
अहमदाबाद का क्रिकेट स्टेडियम दुनिया में सबसे ज्यादा दर्शक क्षमता वाला स्टेडियम है। इसमें 1.32 लाख दर्शक बैठ सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस मैच के दौरान एक दिन में दर्शकों की सबसे बड़ी संख्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन सकता है। मौजूदा वर्ल्ड रिकॉर्ड मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (ऑस्ट्रेलिया) के नाम है। वहां 2014 में एशेज सीरीज के मैच के दौरान एक दिन में 91,112 दर्शक आए थे।


COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक