कोतवाली पुलिस कि बड़ी सफलता होली के त्यौहार पर अस्पताल के गार्ड से मारपीट करने वालों को पुलिस ने चंद घंटो में किया गिरफ्तार

  • Mar 09, 2023
  • Reetesh Kumar Awasthi Damoh

news_image

रीतेश अवस्थी

पुष्पांजली टुडे




दमोह। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह के द्वारा त्यौहारों में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सतत भ्रमण करने एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए धरपकड़ करने हेतु आदेशित किया गया था। होली पर्व के दिन रात्रि के समय शासकीय जिला अस्पताल में ड्यूटी में कार्यरत गार्ड के साथ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा गाली गलौच करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम देते हुये बुरी तरह घायल कर दिया था। जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों को चिन्हित करते हुए वैधानिक कार्यवाही करने हेतु कोतवाली पुलिस को आदेशित किया गया था। कोतवाली थाना प्रभारी विजय सिंह राजपूत द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई जिसे कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा चिन्हित करते हुए चंद घंटों में गिरफ्तार किया गया एवं घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया जायेगा। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों में रंजीत वंशल पिता रामलाल वंशल उम्र 32 साल, आकाश वंशल पिता मुन्ना लाल वंशल, कैलाश वंशल पिता लल्ला वंशल उम्र 20 साल स्थानीय कैदो की तलैया निवासी सिविल वार्ड के बताये गए है इस दौरान सराहनीय कार्य करने वालें सदस्यों में टीआई विजय सिंह राजपूत,उप निरी रोहित द्विवेदी, उप निरी आलोक तिरपुडे, उप निरी प्रियंका पटेल,सउनि अल्जार सिंह, प्रधान आरक्षक हीरा, प्रधान आरक्षक अर्जेन्द्र,,आरक्षक रानू,आरक्षक हेमन्त राठौर, आरक्षक नवीन का विशेष योगदान रहा।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक