जहां नारी का सम्मान होता है वहां पर देवी देवता वास करते हैं* *एन एम क्यू सम्सी*

  • Mar 10, 2023
  • Pahalwan Singh Bureau Malanpur

news_image

मालनपुर* /औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में संचालित जमुना ऑटो इंडस्ट्रीज ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर महिलाओं को सम्मानित कियाl कंपनी के डी जी एम एन एम क्यू सम्सी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कंपनी में कार्यरत तीन महिलाओं का सम्मान किया गया कंपनी के डी जी एम ने कहा कि आज नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्म विश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है lनई सदी की नारी के पास कामयाबी के उच्चतम शिखर को छूने की अपार क्षमता है l समाज के दो पंख है एक स्त्री व दूसरा पुरुष यह दोनों पंख समान होंगे तभी समाज, देश व राष्ट्र का विकास होगा। जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते है। हर क्षेत्र में महिलाएं पुरूषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। कंपनी के एचआर मैनेजर महेंद्र सिंह उन्होंने कहा कि संस्कारों की जन्मदात्री नारी शक्ति ही है। कार्यक्रम में कंपनी मैं कार्यरत कार्यरत रेणु राजावत, मीना एवं अफसाना तीनों ही महिलाओं को शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं उपहार देकर सम्मानित किया गयाl इस अवसर पर कंपनी के तमाम अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे

news_image
news_image
news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक