*अंतररष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान हेतू महिला मोर्चा छ.ग. जशपुर प्रस्थान*

  • Mar 11, 2023
  • Hariom Parihar Pushpanjali Today

news_image

*अंतररष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान हेतू महिला मोर्चा छ.ग. जशपुर प्रस्थान*

रायपुर:- प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा छतीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपुत जी , प्रदेश प्रभारी श्रीमती सरला कोसरिया जी , प्रदेश महामंत्री श्रीमति विभा अवस्थी जी, का जिला जसपुर महिला मोर्चा के नेतृत्व में राष्ट्रीय निर्देशित कार्यक्रम मे श्रद्धेय  सुषमा स्वराज अवार्ड कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर में संपूर्ण देश भर में प्रदेश मै अपने अपने क्षेत्र में यशस्वी नेतृत्व अलग-अलग विधा में जो बहने अपनी पहचान बना रही है उन बहनों का सम्मान  प्रदेश महिला मोर्चा के द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम मैं  जिला जसपुर मे बड़ी संख्या में बहनों का सम्मान अभिनंदन का कार्यक्रम रखा गया है यह विशाल सम्मेलन और सम्मान समारोह में संपूर्ण जिले की महिला मोर्चा एवं अलग-अलग विधा की बहन  उपस्थित रहेंगे यह कार्यक्रम जिला महिला मोर्चा  जसपुर के नेतृत्व में आयोजित किया गया है इस अवसर पर सांसद श्रीमती गोमती साय जी, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति शालिनी राजपुत जी, प्रदेश प्रभारी श्रीमति सरला कोसरिया जी , प्रदेश महामंत्री श्रीमति विभा अवस्थी की गरिमामय उपस्थिति मे  एवं महिला मोर्चा की उपस्थिति में संपन्न होगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने का मंतव्य यही था कि महिलाओं को उनकी क्षमता प्रदान की जाए तथा महिला सशक्तिकरण किया जाए।

इंसान को यह नहीं भूलना चाहिए, कि नारी द्वारा जन्म दिए जाने पर ही वह दुनिया में अस्तित्व बना पाया है और यहां तक पहुंचा है। उसे ठुकराना या अपमान करना सही नहीं है। भारतीय संस्कृति में महिलाओं को देवी, दुर्गा व लक्ष्मी आदि का यथोचित सम्मान दिया गया है अत: उसे उचित सम्मान दिया ही जाना चाहिए। आदरणीय श्रद्धेय स्व.सुषमा स्वराज जी के व्यक्तित्व इस भावना को प्रदर्शित करती है और इसी भावना से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा राष्ट्रीय स्तर के द्वारा के द्वारा हर प्रदेश में यह अवार्ड का कार्यक्रम रखा गया है

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक