इतिहास के पन्ने पलटने का दिन है - प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

  • Mar 11, 2023
  • Pankaj Tripathi State Head (M.P)

news_image

पुष्पांजली टुडे न्यूज


जाट समाज वीरता का प्रतीक - नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह

 

गुलामी के चिन्हों का मिटाया जाएगा - मंत्री कमल पटेल


6 वर्ष पहले स्थापित हुई राणा भीम सिंह की प्रतिमा का भव्यता से लोकार्पण हुआ, मध्य प्रदेश शासन के चार मंत्री नेता प्रतिपक्ष स्थानीय विधायक हुए सम्मिलित गोहद पर हुई सौगातो की बौछारें

 

गोहद ।  400 वर्षो से अधिक समय तक राज्य करने वाले गोहद राज्य के वंशजों में से नोवे राजा महाराजा भीम सिंह राणा की प्रतिमा का अनावरण राजस्व व परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की अध्यक्षता एवं भिण्ड दतिया सांसद सन्ध्या राय, नगरीय निकाय विभाग मंत्री ओ.पी.एस भदौरिया, मध्यप्रदेश हथकरघा विभाग अध्यक्ष रणवीर जाटव गोहद विधायक मेवाराम जाटव के विशिष्ट आतिथ्य में किला परिसर में संपन्न हुआ। यहां राजनीतिक प्रतिस्पर्धा से परे हटकर एक ही मंच पर काग्रेस भाजपा के नेताओ ने शिरकत की व कार्यक्रम को गरिमामई बनाया कार्यक्रम जाट समाज के वरिष्ठ जनों का अतिथियों द्वारा शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया नगर पालिका परिषद एवं अखिल भारतीय जाट समाज द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए।

 गोहद नगर पालिका द्वारा आयोजित महाराजा भीम सिंह राणा की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन के साथ आरम्भ हुआ इस अवसर पर भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा कि राजा महाराजाओं की कोई जात नहीं होती यह हर समाज के लिए कार्य करते हैं इसलिए गोहद में 400 वर्ष से अधिक राज्य किया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े शूरवीर का इतिहास लिखा जाना चाहिए। उन्होंने  कहा कि यह हमारे लिए गौरव का दिन है जब महापुरुष जन्म लेता है तो वह समाज को गौरवान्वित करता है उनके इतिहास को आने वाली पीढ़ी जाने इसके लिए गोहद किले पर महाराजा भीम सिंह राणा का इतिहास लिख जाएगा इसके साथ ही उन्होंने गोहद सिविल अस्पताल व गोहद महा विद्यालय का नाम महाराजा भीम सिंह राणा के नाम से किए जाने की घोषणा की। यहां नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविन्द सिंह ने जाट समाज वीरता का प्रतीक है इसका प्रत्यक्ष प्रमाण सेना में जाट के नाम से रेजिमेंट है उन्होंने कहा कि राजनीति कबड्डी के खेल की तरह है जिसमे एक पार्टी हारती है तथा दूसरी विजय होती है ऐसे ही चुनाव में हरजीत के बाद एक हो जाना चाहिए हमे दुर्भावना नही रखना चाहिए, कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि  भीम सिंह राणा का नाम हजारों वर्ष नहीं लाखों वर्षों तक लिया जाएगा। हम सब भीम सिंह राणा के वंशज हैं। भीम सिंह राणा ऐसे महाराजा थे जो देशभक्ति से ओतप्रोत थे उनका यह स्थल पर्यटन स्थल बनेगा। गोहद किले पर मूर्ति स्थापित करना सबसे अच्छा स्थान है। जहां एक ही परिवार एक ही वंश ने 400 वर्ष से अधिक राज्य किया दुनिया में ऐसा कोई उदाहरण नहीं है अब अकबर के महान होने का समय गया अकबर द्वारा हमारे पूर्वजों पर अत्याचार किया। घूंघट प्रथा, बाल विवाह ये अत्याचार की कहानी बयां करते है अब गुलामी के चिन्हों को हटाया जाएगा अब ऐतिहासिक स्थलों की पहचान सच्चे सपूतों के नाम से होगी, उन्होंने कहा कि दिल्ली में अकबर रोड जागीर रोड सभी के नाम बदले जाएंगे। कार्यक्रम को सांसद सन्ध्या राय, ओ पी एस भदौरिया नगरी प्रशासन राज्यमंत्री, मेवाराम जाटव क्षेत्रीय विधायक, बीरेंद्र सिंह राणा, मंजू माहौर ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मंजू जगदीश माहौर, उपाध्यक्ष सुनील कुमार उर्फ सिक्की कांकर, शैलेंद्र गुर्जर, सुषमा भटनागर, मुनेश तोमर, अकरम खान, साबू खान, बल्लू सैमर,  मनीष माझी, बृजेंद्र यादव, जय देवी प्रजापति, आत्मदास भटनागर सहित समस्त पार्षद गण एडिशनल एसपी कमलेश खरपुसे, अपर कलेक्टर जेपी सैयाम, एसडीएम शुभम शर्मा, तहसीलदार अनिल पटेल, एसडीओपी सौरभ कुमार नगर पालिका सीएमओ सुरेंद्र शर्मा, अनुभाग के समस्त थाना प्रभारी सहित सभी विभागों के आला अधिकारी सहित महिला, पुरुष व सैकड़ों आमजन उपस्थित रहे।

  गोहद पर सौगातों की बौछार - महाराजा भीम सिंह राणा की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में गोहद में सौगातों की बौछार हुई यहां कृषि मंत्री कमल पटेल ने कृषि उपज मंडी का नाम भीम सिंह राणा के नाम से किए जाने के साथ गोहद मंडी सीसी कंक्रीट बिछाने के लिए 10 करोड़ रुपए साथ ही सेमिनार हाल का निर्माण की घोषणा की। साथ प्रभारी मंत्री गोविन्द राजपूत ने गोहद किले को विश्व स्तर का पर्यटन स्थल बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश अपर कलेक्टर को निर्देश दिए।

 

इनका हुआ सम्मान- कार्यक्रम में जाट समाज के महेंद्र सिंह राणा, जंडेल सिंह राणा, जगदीश सिंह राणा, डॉ. विजयपाल सिंह राणा, मंगल सिंह राणा, हरि सिंह राणा, मेघ सिंह राणा, बद्री सिंह राणा, राजेन्द्र सिंह राणा, निरंजन सिंह राणा अमर सिंह राणा, मोहकम सिंह राणा का सम्मान किया गया। 


 

लालसिंह आर्य की हुई चर्चा- भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिह आर्य को डॉ गोविन्द सिह व प्रभारी मंत्री गोविन्द सिह राजपूत ने याद किया उनके उपस्थित न होने का कारण संगठन के कार्य से बाहर होना बताया गया है उल्लेखनीय है कि महाराजा भीम सिंह राणा की प्रतिमा की स्थापना उनके ही कार्यकाल में की गई उनके चुनाव हारने के बाद अनावरण न हो सका फिर प्रतिमा को गोहद चौराहा पर स्थापित करने का मुद्दा उठा लेकिन आज कार्यक्रम में सत्तापक्ष व विपक्ष दोनों ने लालसिंह आर्य की सोच पर मोहर लगा दी।

news_image
news_image
news_image

COMMENTS