LIC के नए चेयरमैन होंगे सिद्धार्थ मोहंती:सरकार ने MR कुमार को तीसरा एक्सटेंशन नहीं दिया, सिद्धार्थ अभी कंपनी में MD हैं

  • Mar 12, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

सिद्धार्थ मोहंती को जीवन बीमा निगम यानी LIC का नया चेयरमैन बनाया गया है। सिद्धार्थ फिलहाल एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) और चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) है। उन्हें 14 मार्च से तीन महीने के लिए LIC चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। LIC के वर्तमान चेयरमैन मंगलम रामसुब्रमण्यम कुमार को एक्सटेंशन नहीं दिेए जाने के बाद सिद्धार्थ को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार ने 2019 में एमआर कुमार को LIC का चेयरमैन बनाया था। वह 30 जून 2021 तक इस पद पर रहें। जुलाई 2021 से मार्च 2022 तक उन्हें पहला एक्सटेंशन मिला। फिर अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक दूसरा एक्सटेंशन मिला। अब कुमार के कार्यकाल को नहीं बढ़ाने का केंद्र का फैसला ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के कारण अडाणी ग्रुप में LIC के इन्वेस्टमेंट की गहन जांच की जा रही है।

1 फरवरी 2021 से LIC के MD हैं सिद्धार्थ
सिद्धार्थ मोहंती को 1 फरवरी, 2021 को LIC और हाउसिंग फाइनेंस का MD बनाया गया था। उन्होंने टीसी सुशील कुमार की जगह ली थी, जो 31 जनवरी, 2021 को रिटायर हुए थे। वह 30 जून, 2023 को अपने रिटायरमेंट तक LIC के MD के रूप में काम करने वाले हैं। LIC को एक चेयरमैन और चार MD लीड करते हैं। बिष्णु चरण पटनायक, इपे मिनी, सिद्धार्थ मोहंती और राज कुमार। मंगलम रामसुब्रमण्यम कुमार कंपनी के वर्तमान चेयरमैन हैं।

LIC भारत की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी
ग्रॉस रिटन प्रिमियम्स (GWP) के मामले में LIC भारत की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी कंपनी है। यह कुल संपत्ति के हिसाब से दुनिया की दसवीं सबसे बड़ी बीमा कंपनी भी है। कंपनी के पास 13.35 लाख एजेंट और 27.80 करोड़ रुपए की सर्विसेज पॉलिसीज है, जो इसे ग्लोबली तीसरा सबसे मजबूत बीमा ब्रांड बनाती है।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक