Madhuri Dixit Mother: सतीश कौशिक के निधन के बाद अब बाॅलीवुड से एक और दुखभरी खबर सामने आ रही है। बाॅलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता देशमुख का निधन हो गया है। मां के निधन से माधुरी दीक्षित एकदम टूट गई हैं। एक्ट्रेस की मां का निधन आज 12 मार्च 2023 की सुबह करीब 8:40 बजे हुआ था। एक्ट्रेस की मां की उम्र 90 साल थी। मुंबई के वर्ली में आज दोपहर करीब 3 से 5 बजे के बीच उनकी मां का अंतिम संस्कार किया जाएगा। माधुरी दीक्षित अपनी मां के काफी करीब थीं। ऐसे में वे अपने मां के जाने से बेहद दुखी हैं।
माधुरी दीक्षित ने पिछले साल जून में अपनी मां का 89 वां जन्मदिन मनाया था और अपनी मां के बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। एक्ट्रेस ने अपनी मां के साथ यादों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था हैप्पी बर्थडे आई। कहा जाता है कि एक मां एक बेटी की सबसे अच्छी दोस्त होती है। वे वाकई सही कहते हैं। आपने मेरे लिए जो भी किया है, आपने जो सबक सिखाया है, वह आपके लिए मेरे लिए सबसे बड़ा गिफ्ट है। मैं आपके केवल अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामनी करती हूं।
माधुरी दीक्षित के करियर के शुरुआती दिनों में उनकी मां ने उनका काफी सपोर्ट किया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान या फिर किसी इवेंट में उनकी मां हमेशा माधुरी के साथ रहती थीं। एक्ट्रेस ने कई बार कहा है कि स्टार होने के बावजूद एक आम जिंदगी जीने में उनकी मां का बहुत बड़ा हाथ है। उनकी मां ने हमेशा उन्हें जमीन से जुड़े रहना सिखाया है। माधुरी के मां के निधन की जानकारी उनके पारिवारिक सहयोगी रिक्कू राकेश नाथ ने दी। उन्होंने बताया कि स्नेहलता दीक्षित का घर पर ही स्वाभाविक तरीके से निधन हुआ है। वहीं माधुरी दीक्षित ने भी इस बारे में दुखद समाचार साझा किया है। उन्होंने लिखा ‘हमारी प्यारी आई स्नेहलता दीक्षित आज सुबह अपने प्रियजनों के बीच से चली गईं