पात्र महिलाओं की जानकारी एकत्रित करने जारी है घर घर सर्वे
रितेश कटरे ब्युरो चीफ पुष्पांजली टुडे बालाघाट
मध्यप्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशानुसार प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन , उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सृदृढ़ करने की दृष्टि से शासन द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना -2023 प्रारंभ की गई है। योजना में पात्र महिलाओं को 1000 रुपये की राशि प्रति माह उनके स्वयं के आधार लिंक्ड - डीबीटी इनेबल्ड बैंक खाते में जमा की जायेगी। शासन की उक्त योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु महिलाएं बैंक में खाता खुलवाने , इकेवायसी अपडेट करवाने , आधार अपडेट करवाने आदि कार्य हेतु बैंक में सम्पर्क करेगी, उनके कार्य का त्वरित गति से निराकरण हो जाये , इस हेतु यह आवश्यक होगा कि योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु आई हुई महिलाओं के लिये एक पृथक काउण्टर की व्यवस्था कराई जाये। इस संबंध में बालाघाट कलेक्टर ने पत्राचार के माध्यम से सभी बैंकों को निवेदन किया है कि शासन की उक्त महत्वाकांक्षी योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु आपकी बैंक में जिले की पात्र " मुख्यमंत्री लाड़ली बहना " को आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी । अधीन बैंकों का तत्संबंधी निर्देश प्रसारित करवाने की व्यवस्था करने का कष्ट करें एवं आगामी बीएलबीसी बैठक में उक्त एजेण्डा पर चर्चा भी सुनिश्चित की जाये।
आंगनबॉडी कर्मी, पटवारी, सचिव, जीआरएस, ग्राम रक्षक कर रहे हैं सर्वे
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 के सफल क्रियान्वयन हेतु ग्राम स्तरीय सर्वेक्षण दल का गठन किया गया है, जिसमें आंगनबॉडीकर्मीयों, पटवारी, सचिव, जीआरएस, ग्राम रक्षक, ग्रामीण आजीविका समूह की दीदीयां एवं जन अभियान परिषद के कार्यकर्ता ने सर्वे का काम शुरू कर दीया है। सर्वे में घर-घर जाकर 23 वर्ष से उपर एवं 60 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं के सबंध में जानकारी एकत्र करके उनकी सूची तैयार करने के साथ ही महिलाओं के समग्र आईडी, आधार कार्ड, बैंक खाता के सबंध में जानकारी एकत्र कर रही है। सर्वे में पात्र महिलाओं का चिन्हांकन कर सूची तैयार कर सर्वे में चिन्हांकित पात्र महिलाओं की समग्र ईकेवायसी एवं बैंक खाता को आधार से लिंक एवं डी.बी. टी . सक्रिय करने हेतु मार्गदर्शिका दी जा रही है।