छोटी मदागन लटेरी में महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में सम्मिलित हुए विधायक उमाकांत जी शर्मा

  • Oct 12, 2022
  • Pushpanjali Today

news_image


 आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी मध्य प्रदेश की धार्मिक स्थली उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे इस निमित्त पूरे देश भर में शिव मंदिरों पर कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई है जिसमें क्षेत्र के साधु संत प्रमुख नागरिक धर्म प्रेमी बंधु जनप्रतिनिधि और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे लटेरी के प्रसिद्ध सिद्धेश्वर महादेव आश्रम छोटी मदागन में भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लाइव प्रसारण का कार्यक्रम हुआ जिसमें पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक स्थल उज्जैन मैं बाबा महाकाल की नगरी में महाकाल लोक का लोकार्पण किया गया लटेरी में भी आज वातावरण शिव भक्ति में बना हुआ है नगर पंचायत लटेरी द्वारा भव्य स्तर पर कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था की गई है लटेरी में छोटी मदागन स्थित शिव मंदिर पर भगवान शिव का अभिषेक पूजन के साथ-साथ शहर के मंदिरों के पुजारियों का भी इस अवसर पर सम्मान किया गया साथ ही लटेरी के भजन मंडलियों ने कार्यक्रम में समा बांधा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिरोंज लटेरी के लोकप्रिय विधायक श्री उमाकांत जी शर्मा ने कहा कि संपूर्ण भारत वर्ष और विशेषकर मध्य प्रदेश पर बाबा महाकाल की सीधी कृपा बनी है आज हम सबके लिए बड़े हर्ष का विषय है कि देश के प्रधानमंत्री के हाथों महाकाल लोक का लोकार्पण होने जा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयत्नों से चाहे केदारनाथ धाम का विकास हो या काशी विश्वनाथ में विश्वनाथ कॉरिडोर हो या उज्जैन में महाकाल लोक यह हमारी सांस्कृतिक आशाओं के केंद्र हैं इस अवसर पर विधायक जी के साथ आगंतुक अतिथियों गणमान्य नागरिकों और मंदिर के पुजारियों का सम्मान किया क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार बाबा शिव की कृपा से महाकाल लोक का लोकार्पण हुआ है उसी तरह सिद्धेश्वर महादेव की कृपा से लटेरी सिरोंज में विकास की कोई कमी नहीं छोड़ेंगे हम ईश्वरीय कार्य करने वाले हैं और ईश्वर की प्रेरणा से ही काम करते हैं विधायक जी ने कहा कि निकट भविष्य में लटेरी बस स्टैंड लटेरी के मुख्य मार्ग बाईपास और धार्मिक आस्था का केंद्र छोटी मदागन पर पक्का सीसी निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गए इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा जी ने महाकाल महाकाल लोक का लोकार्पण होने पर मध्य प्रदेश के साथ-साथ सिरोंज लटेरी बासियो को शुभकामनाएं दी

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भैरों सिंह जादौन लक्ष्मण सिंह जी बघेल भारत सिंह राजपूत सुमेर सिंह बघेल मंडल अध्यक्ष राज कंवर बघेल विधायक प्रतिनिधि अततू भंडारी समाजसेवी बद्री प्रसाद जी अग्रवाल नगर परिषद उपाध्यक्ष शिवचरण जी प्रजापति महामंत्री रामगुलाम राजोरिया महेंद्र सिंह राजपूत सहित सभी मंदिरों के पुजारी समाज के वरिष्ठ जन एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक