डबल मर्डर केस के आरोपियों का अतिक्रमण हटाया गया-कलेक्टर

  • Mar 16, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

25 लाख से अधिक की शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई

दमोह।कलेक्टर एस. कृष्ण चैतन्य ने बताया हिनौता में जो डबल मर्डर केस हुआ था, उसमें राजस्व विभाग द्वारा पहचान की गई थी, जितने भी वहां पर आरोपी थे उनके द्वारा किये गये अतिक्रमण या बाकी जगह पर कोई गैरकानूनी कार्रवाई की जा रही है, उनकी पहचान की गई। वहां पर दो कच्चे मकान और एक टपरी आरोपियों की पाई गई थी, जिसका अतिक्रमण हटा दिया गया है।


            उन्होंने बताया कुछ शासकीय भूमि पर भी अतिक्रमण कर खेती करने की बात सामने आई थी, जिसका अतिक्रमण भी आज राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा हटा दिया गया है।


                  तहसीलदार विकास अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया जिले के पथरिया तहसील के ग्राम हिनौता में विगत कुछ दिन पूर्व गांव में घटना हुई थी उसके संबंध में आरोपियों द्वारा किए गए अतिक्रमण चेक किए गए। जिसमे शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर कुछ मकान और शासकीय जमीन पर फसल बोई पाई गई, जिसको आज हटाया गया है। उन्होंने बताया लगभग 25 लाख से अधिक की कीमत की भूमि पर कब्जा किया गया था। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही प्रात: 9 बजे से प्रारंभ की गई थी जो कि लगभग साढे 11 से 12 बजे तक कंप्लीट हुई।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक