आप पार्टी ने की जिला कार्यकारिणी घोषित अनुभव गौतम को जिलाध्यक्ष की कमान

  • Mar 25, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

दमोह। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी पार्टियां अपना दमखम भरने के लिए तैयार हैं,इसी को लेकर आप पार्टी द्वारा शुक्रवार को शहर के पवित्र बंधन गार्डन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें आप पार्टी के द्वारा जिला प्रारंभिक कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें अनुभव पिंकू गौतम को जिलाध्यक्ष का दायित्व मिला तो वही चंद्रमोहन लोकसभा प्रभारी,बसंत राय,प्रदेश मजदूर यूनियन अध्यक्ष,विकास पांडे सोशल मीडिया प्रभारी,प्रीति लोधी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष,प्रकाश लारिया यूथ विंग जिलाध्यक्ष,अमित सोनी लोकसभा सहसचिव,ब्रजेश चौबे सचिव को दायित्व सौंपा गया।इस मौके पर पार्टी के संजू करोसिया,पुष्प मित्र जैन,  अजय राज,पुष्पेंद्र यादव, सुनीता मिश्रा, पवन राज,मनोज पचौरी निखिलेश चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ एवं मीडिया कर्मियों की उपस्थिति रही।

COMMENTS