जीतो अहिंसा रन” में शांति और प्रेम का संदेश देने दौड़ी हजारो की जनमेदनी

  • Apr 02, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

बैंगलुरु जीतो द्वारा रन फॉर पीस-रन फॉर नॉनवॉयलेंस का आयोजन

बेंगलुरू :भगवान महावीर के जन्मकल्याणक के शुभ अवसर पर जीतो अपेक्स के निर्देशानुसार दुनिया भर के 23 देशों व भारत के 73 स्थानों से एक साथ, एक समय व एक संदेश के साथ आयोजित आईआईएफएल “जीतो अहिंसा रन” की कड़ी में बैंगलुरु जीतो द्वारा विट्ठल माल्या रोड स्थित सेंट जोसेफ स्कूल मैदान से “रन फॉर पीस-रन फॉर नॉनवायलेंस” मैराथन का आयोजन किया गया। रविवार भोरकाल में जुटी हजारो की जन मेदनी ने 3कीमी.,5कीमी. व 10कीमी. मैराथन के माध्यम से भगवान महावीर के संदेशों अहिंसा, प्रेम, शांति एवं भाईचारे को जन-जन तक पहुचाने का प्रयास किया ।अहिंसा रन आयोजन की शुरुआत नवकार स्मरण से हुई। जीतो बैंगलुरु साउथ के अध्यक्ष दिनेश बोहरा ने अहिंसा रन आयोजन की घोषणा से लेकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जीतो का नाम दर्ज करवाने तक में सहयोग देने वालो को धन्यवाद दिया और साथ ही कहा कि देश-दुनिया की वर्तमान स्थिति में भगवान महावीर के शांति एवं अहिंसा के संदेश की महत्ता बढ़ती जा रही है। जीतो बैंगलुरु नार्थ के अध्यक्ष इंदरचंद बोहरा ने सभी धावकों को शुभ-कामनाएँ देते हुए कहा कि अगर दुनिया भर में भगवान महावीर के प्रेम-भाईचारे के संदेश को आत्मसात कर लिया जाये तो सारी समस्यायें ही खत्म हो जायेगी। केकेजी जोन अध्यक्ष अशोक सालेचा ने विशाल आयोजन को व्यवस्थित रूप से संपन्न करने के लिये बैंगलुरु जीतो की सराहना की तथा जोन के 10 ही चेप्टर में आयोजित “अहिंसा रन” की जानकारी दी। इस अवसर पर जीतो बैंगलुरु नार्थ महिला विंग अध्यक्ष बिंदु रायसोनी ने कहा कि भारत भर में एक ही समय-एक ही संदेश को लेकर आयोजित इस अहिंसा रन के शुभ परिणाम अवश्य ही देखने को मिलेंगे। साउथ महिला अध्यक्ष सुनीता गांधी ने कहा कि इस विशाल आयोजन की सफलता का श्रेय पूरी टीम के संयुक्त प्रयासों को जाता है।  जीतो अपेक्स के वाइसचेयरमेन राजेंद्र जैन ने अहिंसा रन के लिये भारत भर में पंजीकृत हुए प्रतिभागियों की संपूर्ण जानकारी दी। बैंगलुरु नार्थ महिला महामंत्री सुमन वेदमुथा एवं साउथ महिला महामंत्री मोनिका पिरगल ने अहिंसा रन के पिछले एक महीने से चल रही तैयारियों से लेकर सफलता तक की जानकारी से अवगत कराया। विशेष रूप से उपस्थित कर्नाटक सरकार के युवा व खेल मंत्रालय की सचिव शालिनी रजनीश ने कहा बेंगलुरु में एनएसएस के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस अहिंसा रन द्वारा भगवान महावीर के संदेश को जनता तक पहुचाने में मदद मिलेगी। प्रत्येक वर्ग के प्रतिभागियों को जुंबा विशेषज्ञ नम्रता वर्मा एवं टीम द्वारा वार्म अप के पश्चात विशेष अतिथि, जीतो अपेक्स-जोन-बैंगलुरु पदाधिकारियों द्वारा झंडी दिखाकर मैराथन के लिये रवाना किया। सरकारी विभाग द्वारा स्वीकृत मार्ग पर दौड़ लगाते हुए पुनः उसी स्थान पर पहुचे सभी प्रतिभागियों को मेडल द्वारा सम्मानित किया गया। जीतो बैंगलुरु नार्थ के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ बोहरा ने जानकारी दी कि जीतो अहिंसा रन के 

केंद्रीय प्रायोजक आईआईएफएल व माइक्रो लैब्स तथा स्थानीय प्रायोजकों पिरगल कन्सल्टेंसी, महेश पाइप्सएंड हार्डवेयर, मारुति मेडिकल्स, हेप्पिलो,पी. टैक्स व संतोष हॉस्पिटल के प्रतिनिधियों का बैंगलुरु जीतो की ओर से सम्मान किया गया। 10 कीमी. रन के पुरुष वर्ग में प्रथम वैभव पाटिल, द्वितीय सौरभ प्रजापति एवं तृतीय नवीन सी वी तथा महिला वर्ग में प्रथम लत्तिका अरविंद, द्वितीय चन्दना कलीता व तृतीय चिंजू ऐंन चेको रहे,सभी विजेताओं को जीतो की ओर से पुरस्कृत किया गया। संपूर्ण आयोजन में संचालन की जिम्मेदारी रेडियो जॉकी राकेश ने संभाली तथा जीतो साउथ महामंत्री दीपक श्रीश्रीमाल व नार्थ महामंत्री सुधीर गादिया संचालन में सहभागी बने। अहिंसा रन संयोजक मधु कटारिया एवं साक्षी नाहर ने सभी प्रतिभागियों, प्रायोजकों, संयोजक टीम और जीतो कार्यालय के कर्मचारियों को आयोजन सफल बनाने के लिये धन्यवाद दिया। इस विशाल आयोजन में हजारो धावकों के साथ जीतो अपेक्स के सलाहकार समिति अध्यक्ष तेजराज गुलेच्छा, अपेक्स श्रमण आरोग्यम अध्यक्ष रमेश हरण, अपेक्स के पूर्व उपाध्यक्ष प्रकाश सिंघवी, अपेक्स महिला उपाध्यक्ष  अर्चना सुराणा,अपेक्स निदेशक नरेंद्रसिंह सामर, दिलीप सुराणा, शैलेश हरण, विनोद जैन, हितेश पालरेचा, जोन उपाध्यक्ष प्रवीण बाफना व महामंत्री दिलीप जैन, बैंगलुरु के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र गांधी, श्रीपाल खीवेसरा, पूर्व महिला अध्यक्ष निशा सामर, मधु दोषी, अनिता पिरगल, पिंकी जैन के साथ अपेक्स, जोन व बैंगलुरु जीतो के साउथ व नार्थ के मुख्य, महिला व युवा विंग के वर्तमान तथा पूर्व पदाधिकारियों ने अपनी भागीदारी निभायी।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक