OPEC Plus में शामिल हैं ये देश, जानें कितना है तेल उत्पादन, जानें दुनिया में तेल का गणित

  • Apr 03, 2023
  • Admin

news_image
सऊदी अरब के साथ अन्य पेट्रोलियम निर्यातक देशों ने एक बार फिर तेल उत्पादन में कटौती करने का ऐलान किया है। ओपेक प्लस देशों ने ऐलान किया है कि प्रतिदिन करीब 1.16 मिलियन बैरल के तेल उत्पादन में कटौती की जाएगी। ऐसे में दुनियाभर में तेल की कीमतों में एक बार फिर उछाल आने की आशंका है। साथ ही ओपेक प्लस देशों के इस फैसले को अमेरिका के लिए बड़ा झटका माना जाता रहा है।

जानें क्या है OPEC Plus

OPEC दुनियाभर के पेट्रोलियम उत्पादक 13 देशों का संगठन है। इसमें सऊदी अरब, अल्जीरिया, ईरान, इराक, कुवैत, अंगोला, संयुक्त अरब अमीरात, नाइजीरिया, लीबिया तथा वेनेजुएला, गबोन, गिनी, कांगो शामिल हैं। ओपेक देशों में सऊदी अरब का दबदबा है। इसके अलावा एक अन्य ‘Plus Group’ भी है, जिसमें 10 तेल उत्पादक देश हैं और ‘Plus Group‘ पर रूस का दबदबा है। ओपेक और प्लस ग्रुप मिलकर ही ‘OPEC Plus’ बनाते हैं।

अमेरिका के लिए इसलिए झटका

‘OPEC Plus’ संगठन ने अब प्रतिदिन करीब 1.16 मिलियन बैरल के तेल उत्पादन में कटौती का फैसला किया है। ओपेक देशों में सऊदी अरब का दबदबा है और कहा जा रहा है कि इस फैसले से सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन-सलमान और रूसी राष्ट्रपति पुतिन इस मामले में एक लाइन पर आ गए हैं, जो अमेरिका के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अमेरिका लगातार सऊदी अरब पर तेल उत्पादन बढ़ाने के लिए दबाव बना रहा था।

भारत रूस से भी खरीद रहा कच्चा तेल

रूस यूक्रेन युद्ध के बीच भारत ओपेक देशों के अलावा रूस से भी तेल खरीद रहा है। भारत अपनी जरूरत का 10 फीसदी तेल रूस से खरीदता है। भारत की तेल जरूरत भी लगातार बढ़ रही है। फिलहाल भारत रोज 50 लाख बैरल तेल उपभोग करता है। भारत OPEC और Plus Group दोनों से ही तेल खरीदता है और भारत को संभवत: तेल की तंगी का सामना न करना पड़े, हालांकि तेल उत्पादन में कटौती के कारण कीमतों में आंशिक उछाल देखा जा सकता है।

कौन सा देश करेगा कितनी कटौती

OPEC Plus देशों के तेल उत्पादन में कटौती के बाद यूएई ने कहा है कि वह तेल उत्पादन में 144,000 BPD की कटौती करेगा। इसके अलावा कुवैत ने 128,000 BPD की कटौती की घोषणा की है। इराक ने 211,000 BPD कटौती की घोषणा की है। ओमान 40,000 और अल्जीरिया अपने उत्पादन में 48,000 BPD की कटौती जल्द कर सकता है।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक