बैंगलोर ने मुंबई को 8 विकेट से हराया, विराट ने खेली 82 रनों की तूफानी पारी

  • Apr 03, 2023
  • Admin

news_image

RCB vs MI : IPL 2023 के पांचवें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया। मुंबई से मिले 172 रनों के लक्ष्य को बैंगलोर ने महज 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 49 गेंदों में 82 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि फाप डुप्लेसी ने 73 रन बनाए। कोहली और डुप्लेसी ने पहले विकेट के लिए 14.5 ओवर में 148 रनों की साझेदारी जमाई और मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए। तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 84 रनों की विस्फोटक पारी खेली। मुंबई के बाकी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। गेंदबाजी में आरसीबी की ओर से कर्ण शर्मा ने सर्वाधिक 2 विकेट अपने नाम किए।

RCB vs MI प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक