दबोह में भाजपा की विजय संकल्प पद यात्रा का हुआ ऐतिहासिक स्वागत

  • Apr 03, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

दबोह-

   लहार विजय संकल्प यात्रा का रविवार को दबोह नगर में प्रवेश हुआ।जिसका लोगो ने ऐतिहासिक स्वागत किया।यहां बता दें कि लहार विजय संकल्प पद यात्रा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोमेश महंत के द्वारा सम्पूर्ण लहार विधानसभा में निकाली जा रही है।जो कि 25 मार्च से 25 अप्रैल तक निकाली जा रही है।रविवार को इस यात्रा का शुभारंभ दबोह क्षेत्र के सुप्रसिद्ध मन्दिर माँ रणकौशला देवी के मंदिर से पूजा,अर्चना करने के बाद यात्रा दबोह के लिए रवाना हुई।जैसे जैसे पद यात्रा आगे बढ़ रही थी वैसे ही कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ रहा था।आगे आगे डीजे पर देश भक्ति गीत के साथ साथ प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री के भाषण भी चल रहे थे।पद यात्रा में हजारों की संख्या में चल रहे कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद,हर हर मोदी,घर घर मोदी लहार का नेता कैसा हो रोमेश भैया जैशा हो के गगन भेदी नारो से पूरा नगर भाजपा मय हो गया।इस पद यात्रा ने जैसे ही दबोह की सीमा में प्रवेश किया तो नगरबासियो ने यात्रा का आत्मीयता से स्वागत कर रोमेश महंत का फूलमालाओं से स्वागत किया।इसके पश्चात यात्रा नगर के कोंच रोड,दुग्ध डेरी पहुची जहाँ भाजपा के पार्षद लालता कुशबाह यात्रा का जबरदस्त स्वागत किया।जब यात्रा बस स्टैंड पर पहुची तो वहां पर  भाजपा नेता केशव विजपुरिया ने पुष्प बर्षा कर स्वल्पहार कराया गया।


एक माह में 240 गाँव 96 पंचायतों में घर घर पहुंचेगी पदयात्रा


भाजपा नेता रोमेश महंत की इस पदयात्रा का शंखनाद 25 मार्च 2023 को सुबह 11 बजे आलमपुर स्तिथ देवी अहिल्याबाई की छतरी से हुआ था।जहां पर यात्रा प्रारंभ करते हुए आलमपुर के वार्डो से होते हुए गाँवो मे जा पहुंची।यात्रा का विश्राम आलमपुर में हुआ।रोमेश महंत ने बताया कि उनकी यह पदयात्रा एक दिन में 20 किमी पैदल चलकर रोजाना 5 से 7 गाँव  की पदयात्रा करती है।उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा का 01 माह में 240 गाँव 96 पंचायतों में जाना तय है।जिसका समापन 25 अप्रैल को मिहोना के बालाजी मंदिर पर किया जाएगा।उन्होंने कॉंग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लहार विजय संकल्प यात्रा का मकसद 32 साल से  जमी लहार में कॉंग्रेस का कुशासन खत्म करना है।उन्होंने कहा कि लहार क्षेत्र की जनता लगातार 32 साल से कॉंग्रेस के कुसाशन से परेशान है और अब इस आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा लहार से कॉंग्रेस को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक