खैरलांजी
राज्य परियोजना संचालनालय तथा विश्व बैंक परियोजना एवं उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश के तत्वाधान में 04 अप्रैल को वीरांगना रानी अवंती बाई शासकीय महाविद्यालय खैरलांजी में भूतपूर्व छात्र संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। दिनेश कुमार बनोठे ने जानकारी दी कि महाविद्यालय में मीटिंग का निर्देशन भूतपूर्व छात्र संगठन के संरक्षक महाविद्यालय के प्राचार्य के.एल. हिवारे के द्वारा किया गया। मीटिंग में छात्र-छात्राओं की सर्वसम्मति से भूतपूर्व छात्र समिति का गठन किया गया जिसके अध्यक्ष गुलशन झारिया उपाध्यक्ष बलेश लिल्हारे ,सचिव अक्षय मसखरे, सह सचिव अहर्त धमगाये सदस्य, विशाल गजभिये सदस्य त्रिशरण घोड़ेसवार को बनाया गया!
उक्त समिति के गठन के समय महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश कटरे , संयोजक रोहित कुमार पाण्डेय सहायक प्राध्यापक शमिम सर, अशोक टेम्भुरणे, वीरेन्द्र पटले, बुद्धवर्धन फुलमारे सर, श्रीमति रोहिणी देवी पटले, पूनम गुप्ता, कृति वोहरा, अल्का हिरकने, आकाश, दिनेश, दुर्योधन जी उपस्थित रहे तथा नवनिर्मित समिति को शुभकामनाएं प्रदान की।