पूर्व अधिकारी कर्मचारी कांग्रेस की बैठक संपन्न

  • Apr 05, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image


भिण्ड । मध्य प्रदेश कांग्रेस पूर्व अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में हुआ बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा ने की मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव शामिल हुए। उक्त बैठक में कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई बैठक को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा कर्मचारियों की हितेषी है समय-समय पर कर्मचारियों को उचित वेतनमान का लाभ दिया है जहां कांग्रेस सरकार हैं उन प्रदेशों में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी जा रही है।

बैठक में बोलते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव ने कहा बीजेपी सरकार की कथनी करनी में अंतर है वह कर्मचारियों को 38 परसेंट डी ए  की बात तो करती है लेकिन 33 परसेंट देती है बीजेपी की सरकार अंग्रेजों की तरह डिवाइड एंड रूल अपनाती है।

बैठक का संचालन करते हुए जिला अध्यक्ष मोहन सिंह कुशवाह ने कहा बीजेपी की सरकार कर्मचारी विरोधी सरकार बन गई है जिस प्रकार रोटी को अदल बदल के बनाना पड़ता है, तभी वह अच्छी तरह सीखती है ऐसे ही हमें सरकार को भी बदलना है ताकि आने वाली कांग्रेस सरकार कर्मचारियों के हितों में काम कर सके 

बैठक को संतोष त्रिपाठी,कल्पना प्रदीप मिश्रा, योगेंद्र सिंह नोनेरा, उमाशंकर खरे ,जसवंत सिंह तोमर, वीर सिंह नरवरिया ,राजेंद्र सिंह कुशवाह, नारायण स्वरूप शर्मा ने संबोधित किया । बैठक में प्रमुख रूप से विजय दैपुरिया, केसी शर्मा ,डीएन मिश्रा, एस भदोरिया, राजेंद्र सिंह राजावत ,धीरज सिंह तोमर, देवेंद्र भदोरिया, चंद्रभान सिंह राजावत, रणबीर सिंह गुर्जर, मुरारीलाल मुन्ना लाल दीक्षित, गणेश चंद दीक्षित, कारीगर दीक्षित, राजवीर सिंह नरवरिया, संत कुमार जैन, जनवेद नरवरिया ,जनक सिंह नरवरिया, महावीर प्रसाद शर्मा, दशरथ सिंह यादव,शैलेंद्र बाजपेई,शेर सिंह कुशवाहा,शेर सिंह भदोरिया,सहदेव सिंह सिंह भदौरिया आदि  शामिल हुए।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक