पाली भाजपा जिला कार्यालय का किया भूमिपूजन प्रदेश स्तर के पदाधिकारी रहे मौजूद

  • Apr 05, 2023
  • Nenaram Sirvi Bureau Chief Pali Raj.

news_image

पाली भाजपा जिला कार्यालय का किया गया भूमि पूजन




पुष्पांजलि टुडे संवाददाता पाली राजस्थान


पाली। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में  प्रदेश संगठन महामंत्री  चंद्रशेखर  प्रदेश उपाध्यक्ष अजय पाल  प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता जिला संगठन प्रभारी रविंद्र सिंह बालावत जिला अध्यक्ष मंसाराम परमार बाली  विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री  पुष्पेंद्र सिंह  राणावत पाली विधायक ज्ञानचंद पारख सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत व जैतारण विधायक अविनाश गहलोत  सोजत विधायक शोभा चौहान जिला प्रमुख रश्मि सिंह   पूर्व सांसद पुष्प जैन पूर्व विधायक मदन राठौड़  केसाराम चौधरी पूर्व विधायक संजना आगरी पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा  लक्ष्मी बारूपाल  जिला महामंत्री मोहन जाट  सुनील भंडारी घीसुलाल मेघवाल जिला  उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी  पंकज त्रिवेदी  नरपत सिंह राजपुरोहित  महेन्द्र कुमावत पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह नेतरा   जिला  उप प्रमुख जगदीश चौधरी पूर्व जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक श्रवण बंजारा  भाजपा नेता गिरधारी सिंह मंडली प्रताप सिंह बिठीया सिद्धार्थ सिंह जिला कोषाध्यक्ष रामकिशोर साबू जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल ओझा  किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह राठौड़ ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष हेमंत चौधरी  मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र मेघवंशी थाना राम मीणा  पुर्व उप सभापति मूल सिंह भाटी नरपत दवे  सहित भारतीय जनता पार्टी जिले के सभी जिला पदाधिकारी सभी मंडल अध्यक्ष सभी मंडल प्रभारी नगर पालिकाओं के अध्यक्ष उपाध्यक्ष प्रधान उप प्रधान सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता गण भारतीय  जनता पार्टी के सभी सम्मानित कार्यकर्ता की  उपस्थित मे  कार्यालय का  भूमि पूजन किया  गया। सभी ने यज्ञ में भाग लिया जिला अध्यक्ष मंसाराम परमार ने विधिवत भूमि पूजन किया । इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर  ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय राजस्थान प्रदेश के लगभग 20 जिलों में बन गए हैं। तथा बाकी जगह पर भी अति शीघ्र ही कार्यालय निर्माण कहीं पर चल रहे हैं। तथा कहीं पर शुरू होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भा ज पा पार्टी कार्यकर्ता व कार्यक्रम  की पार्टी है ।कार्यालय बनने के पश्चात पार्टी की गतिविधियों में और और तेज होगी तथा एक आधुनिक सुविधा से युक्त भाजपा कार्यालय बनेगा उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि देशभर में गरीब कल्याण के लिए  भा ज पा कार्य कर रही  है ।हमारा उद्देश्य सिर्फ सत्ता पाना ही नहीं है ।अंतिम पंक्ति पर खड़े अंतोदय व्यक्ति का विकास करना यह हमारा मुख्य उद्देश्य है ।उन्होंने कहा कि देश भर में हमारी केंद्र सरकार मोदी  के नेतृत्व में देश के गरीब कल्याण कामों में लगी हुई है। तथा देश का इंफ्रा सेक्टर भी बहुत मजबूत हुआ है  ।साथ ही  सुरक्षित भारत व आत्मनिर्भर भारत बन रहा है। प्रत्येक कार्य में केंद्र सरकार के कार्य में जन भागीदारी बढ़ी है। हर वर्ग को केंद्र सरकार का  सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत का पुनर्निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की राज्य सरकार पूरी तरीके से विफल है ना किसी प्रकार की कानून व्यवस्था है। राज्य की कानून व्यवस्था चौपट है ।युवाओं के साथ प्रतिदिन परीक्षाओं के नाम पर छलावा हो रहा है। खाली  घोषणाओं के अलावा सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता अब 2023 में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूरी तरह तैयार है। तथा  आगे की सत्ता 5 साल के लिए ना होकर 25 साल तक भारतीय जनता पार्टी की   स्थाई  सरकार बनेगी ।इसके लिए संगठन व कार्यकर्ता पूरी तरीके से तैयार है सभी अपने अपने कामों में लगे हुए हैं । उन्होंने कहा कि कल  6  अप्रैल को  भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है तथा प्रत्येक बूथ पर भाजपा स्थापना दिवस मनाएगी

COMMENTS