पाली :जिले के सोजत तहसील के गांव मामावास के मूल निवासी सुखदेव हजारीराम प्रजापत राठोलिया को गुजरात भाजपा प्रजापति विचारधारा के अहमदाबाद का विभाग संयोजक नियुक्त किया गया| सुखदेव भाई एच प्रजापति वर्तमान में अखिल भारत हिन्दू महासभा गुजरात प्रदेश के संयोजक मंत्री भी है | इनके अलावा जवरीलाल प्रजापत कुंडलवाल धीनावास को राजकोट विभाग संजोजक , नरेश कुमार डूंगाराम प्रजापत आरोलिया सारण को जामनगर विभाग संयोजक,सोहनलाल सेसाराम प्रजापत हिंगावास को सूरत विभाग संयोजक नियुक्त किया गया| इनकी नियुक्ति गुजरात भाजपा प्रजापति विचारधारा के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वरभाई एम प्रजापति मुखी महाराज ने की| यह जानकारी महादेव युवा मंडल,मामावास के अशोक प्रजापत राठोलिया मामावास ने दी|