सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना बालिकाओं के समग्र विकास के लिए उपयोगी

  • Oct 16, 2022
  • Arimardan Singh Bhadoriya Reporter

news_image

*● "सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना बालिकाओं के समग्र विकास के लिए उपयोगी*


*● सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से लाखों किशोरियों के उम्मीदों को लगेंगे पंख*


*● शिविर में पहुंची किशोरियों ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ प्राप्त कर सरकार का जताया आभार.*


 हजारीबाग(पुष्पांजली टुडे)-राज्य के किशोरियों को अपने जीवन के संबंध में स्वतंत्र निर्णय लेने हेतु सक्षम बनाने, बालिका शिक्षा, बाल विवाह पर रोक, महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ पाकर स्कूली छात्राओं के चेहरे  खिल रहे हैं।उनके उम्मीदों को पंख लग रहे हैं।    

       हजारीबाग के टाटीझरिया प्रखण्ड अंतर्गत डहरभंगा पंचायत में आयोजित शिविर में उचित नारायण उच्च विद्यालय झरपो, उत्क्रमित मध्य विद्यालय झरपो, +2 उच्च विद्यालय झरपो के लगभग 32 छात्राओं को  योजना से आच्छादित किया गया। मौके पर प्रखंड प्रशासन के द्वारा किशोरियों को योजना से जोड़ते हुए तत्काल उन्हें स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

 पंचायत स्तरीय शिविर में किशोरियों को सरकार की योजनाओं का लाभ सहज मिलने से उत्साहित अभिभावकों ने सरकार की योजना की सराहना करते हुए सरकार व प्रशासन का धन्यवाद कर अन्य किशोरियों को शिविर का लाभ उठाने हेतु प्रेरित करने की बात कहीं।  

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मौके पर कहा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का असल उद्देश्य बालिकाओं, किशोरियों को शिक्षा से जोड़ना और वयस्क होने पर उसकी शादी के लिए जरूरी सहायता करना है। इस योजना के सहयोग से किशोरियों को स्कूलों से जोड़े रखना है। साथ ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा किशोरियों के शिक्षा पर जोर देना। बाल विवाह प्रथा का अंत करना है।


योजना के संबंध में ज़िला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बताया

_"राज्य सरकार के द्वारा लाखों किशोरियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत लाभ दिया जा रहा है। इस योजना के तहत आठवीं क्लास से बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिया जायेगा। आठवीं और नौवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्राओं को 2500 रुपये का आर्थिक लाभ मिलेगा। वहीं 10वीं, 11वीं और 12वीं में पढ़ने वालों को 5000 रुपये तथा इसके बाद 18-19 वर्ष की आयु पूरी होने पर 20 हजार रुपये का एकमुश्त अनुदान दिया जाएगा। योजना के आवेदन पत्र के साथ किशोरियों को जन्म प्रमाण जमा करने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है ।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक