श्री हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

  • Apr 06, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image


कोयम्बटूर: सिटी के एडीयार स्ट्रीट स्थित श्री बाबा रामदेव सेवा संघ ट्रष्ट मंदिर में 6 अप्रेल 2023 को  आज श्री हनुमान जन्मोत्सव  सभी भक्त प्रवासियों द्वारा हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया, ये धार्मिक कार्यक्रम सुंदरकांड मित्रमंडली के द्वारा आयोजन किया गया,सुबह 9 बजे श्री हनुमान जी प्रतिमा पर फूल माला का श्रंगार कर दीप प्रज्वलित के साथ पूजा अर्चना की गई, सुबह 9 बजे से 12 बजे तक मित्र मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ किया,पाठ के दौरान इस कार्यक्रम में आए सभी भक्तों द्वारा जय श्री राम, जय बजरंग बली के जयकारे लगे,  ततपश्चात 108 दीपक के साथ सभी भक्तों ने महाआरती की,बाद में 21 किलो का एक ही बूंदी का लड्डू का भोग श्री राम,श्री हनुमान जी को चढ़ाकर मित्र मंडल के सदस्यों द्वारा सभी भक्तों को वितरण किया गया,इसके बाद सुंदरकांड मित्र मंडल के संस्थापक विकास भूरा द्वारा भक्तों के स्वेच्छा अनुसार 111नॉट बुक भगवन्नाम-माहात्म्य 28860 राम नाम जप की बुक  दी गई।ततपश्चात सभी भक्तों ने महाप्रसादी ग्रहण की।आए सभी भक्तों का मित्र मंडल अध्यक्ष नेमीचंद शर्मा द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया गया,मित्र मंडल के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सुधार ने बताया कि सुंदरकांड मित्र मंडल की स्थापना 2015 में की इसकी शुरुआत विकास भूरा ने की,कोषाध्यक्ष भरत जोशी ने कहा ने कहा कि हमनें अबतक 8 सालो में कोयम्बटूर जिले में 700 से अधिक प्रत्येक रविवार को सभी समुदाय प्रवासियों के आग्रह पर निस्वार्थ भाव से सुंदरकांड मित्र मंडल द्वारा पाठ संगीमय के रूप में कर चुके है,यदि भक्तों द्वारा स्वेच्छा अनुसार पाठ करने पर जो राशि दी जाती वो गौमाता के लिए गौशाला में दी जाती है। संस्थापक विकास भूरा ने कहा कि विशेष धार्मिक अनुष्ठान के आग्रह मे सप्ताह के बीच मे व रविवार को भी मित्र मंडल द्वारा सुंदरकांड व हमारी टीम अपने खर्चे से जाती है नाकि पैसे लेती है।अध्यक्ष नेमीचंद शर्मा ने कहा कि प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त, बल, बुद्धि एवं विद्या के दाता भगवान श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव की सभी भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं। संकट मोचन पवनपुत्र हनुमान जी आप सभी भक्तों की मनोकामना को पूर्ण कर आपको सुख समृद्धि का आशीष दें, ऐसी प्रार्थना है।कहा कि ऐसे पाठ करने से हमारी हिन्दू संस्कृति,संस्कार बच्चों के लिए चेतना लाती है, कहते है कि सुन्दरकाण्ड पाठ से विवश होकर भी जिस हरि के नाम का कीर्तन करने पर मनुष्य सम्पूर्ण पापों से वैसे ही छूट जाता है,भगवान की महिमा सभी युगों में सदा ही सभी साधनों से अधिक है परंतु कलयुग तो नामकी महिमा सर्वोपरि है।मित्र मंडल के उपस्थित सदस्य पवन पारीक,महावीर जोशी,सुभाष पारीक,प्रकाश घांची, सुभाष गौड़,राजा ने सभी भक्तों को इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल और भक्तिमय बनाने पर सादुवाद प्रकट किया।ये जानकारी दुर्गाराम पंवार द्वारा दी गई।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक